मई,17,2024
spot_img

दरभंगा में करंट से वृद्ध की मौत, मचा परिजनों में कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के बहेड़ी प्रखंड के बहेड़ी बाजार में करंट (death of old man due to current) लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एकलौता कमाऊ थे।

 

परिजनों के अनुसार, पचास वर्षीय लक्ष्मी मुखिया के पुत्र भोला मुखिया घर में ही बिजली के तारों को जोड़ रहे थे। इसी दौरान हादसे से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय बहेड़ी पीएचसी में भर्ती कराया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Kusheshwar Asthan @Darbhanga News: कुशेश्वर की अनुष्का, कहां गई? कोसी की 10KM की खाक, SDRF खाली हाथ

इस आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी ललिता देवी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आस-पड़ोस में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिवार के लोगों ने प्रशासनिक सूचना नहीं देने के साथ ही बिना पोस्टमार्टम के ही लाश के दाह संस्कार का निर्णय किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें