

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के कहुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव में जलकुंभी से फूल तोड़ने गये दो चचरे भाई बहन की मौत कमला नदी में डूबने से हो गई।
- Advertisement -
पंचायत प्रतिनिधि के सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद दो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
- Advertisement -
ग्रामीण कैलाश मुखिया, अवधेश मुखिया ने बताया कि पीड़ित परिवारों का घर कमला नदी के किनारे होने के कारण आशंका जताई जा रही है।
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि अमर महतो की तीन वर्षीय पुत्री कल्याणी कुमारी और धर्मवीर महतो का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार महतो जलकुंभी से फूल तोड़ने गया हो। इस दौरान उसमें फंस कर डूब जाने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मचा है।
- Advertisement -



