spot_img

दरभंगा में शिवधारा कल्पना सिनेमा के पास पिकअप ने बालक इब्राहिम को कुचला, मौत से फूटा आक्रोश

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित कल्पना सिनेमा के निकट तेजी से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने छह वर्षीय बालक को कुचल दिया।

- Advertisement -

इससे मौके पर ही बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त पिकअप को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

बच्चे की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है  जो स्थानीय निवासी है। इब्राहिम के पिता चाय दुकानदार हैं। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि पकड़ा गया चालक कमतौल थाना क्षेत्र के स्व. दीपक साह का पुत्र रमेश कुमार है। उन्होंने कहा कि चालक रमेश पिकअप (BR06GB) लेकर शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इधर, स्थानीय लोंगों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब तेजी से आ रही एक पिकअप ने इब्राहिम को कुचल दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकअप की रफ्तार थोड़ी तेज थी। इब्राहिम सड़क पार कर रहा था लेकिन चालक ने समय रहते गाड़ी के ब्रेक को नहीं दबाया नहीं तो उसकी जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

घटना के बाद स्थानीय लोंगों ने पिकअप और चालक दोनों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इब्राहिम के पिता मो. सौगात का कहना है कि चालक नशे में था और गाड़ी चला रहा था। उसने कहा कि बच्चे को चालक ने ठोकर मारते हुए दूर तक घसीटा फिर स्थानीय लोगों ने गाड़ी समेत चालक को घेरा। इस घटना के बाद लोग टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। समय रहते थानाध्यक्ष वहां पहुंच गए। इस कारण चालक की जान बची। स्थानीय लोगों में आक्रोश बहुत था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation