दरभंगा का संपूर्ण पुलिस विभाग हो या आम नागरिक। खास लहेरियासराय क्षेत्र का जो आज अपने कर्त्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी दीपक कुमार के यहां से स्थानांतरण से मर्माहत है। लहेरियासराय के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को आज गुरुवार को सम्मान के साथ विदाई दी गई। दरभंगा की पुलिस सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए एसडीओ अमित कुमार ने भी दो शब्द कहे।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा- दीपक कुमार के शांति व्यवस्था में योगदान नहीं भूलेगा कभी दरभंगा, एक कॉल पर कार्रवाई करने वाले थे आप
दरभंगा के लहेरियासाय थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के स्थानांतरण के फलस्वरूप थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने दीपक कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह एक ऐसे अधिकारी थे, जो किसी भी कॉल पर तुरंत कार्रवाई करते थे और अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहते थे।
नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन ने कहा
नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन ने भी इस अवसर पर उनके योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि दीपक कुमार की शांति व्यवस्था में अहम भूमिका थी, खासकर जब उनके थाना क्षेत्र में दो समुदायों के लोग रहते थे।
दीपक कुमार के भावुक पल, रिश्ते ही हमारी पहचान
उन्होंने पुलिस के कार्य को सेवक की तरह करना जरूरी बताया और कहा कि पुलिस को हमेशा समान रूप से सेवा करनी चाहिए। शांति समिति के सदस्यों के द्वारा उनके कार्य में बेहतर सहयोग मिलने की बात की। लोगों से उनके रिश्ते: दीपक कुमार ने कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और उन्होंने हमेशा यह प्रयास किया कि दोनों समुदायों के बीच बेहतर सद्भावना बनी रहे।
विदाई समारोह में शामिल होकर मंगलमय कामना
मुख्यालय डीएसपी कुमार धर्मेंद्र। पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, सुभाष महतो, वार्ड पार्षद नफिसुल हक रिंकू, नेयाज अहमद, सचिन राम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान दीपक कुमार के कार्यों और उनकी ओर से थाना क्षेत्र में की गई शांति व्यवस्था की सराहना की गई।