back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News | Rajnath Singh | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 को आएंगें दरभंगा, कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Rajnath Singh | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 को आएंगें दरभंगा, कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह देश की राजनीति के कद्दावर हस्तियों में से एक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा आ रहे हैं। दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के घनश्यामपुर में इनका विशेष कार्यक्रम तय है।

- Advertisement -

Darbhanga News | किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ संभाल रहे कार्यक्रम का संयोजकत्व

इस कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने की पूरी जिम्मेदारी कार्यक्रम के संयोजक व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ संभाल रहे हैं। उसकी तैयारी में जुटे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम लोगों से भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर लगातार विमर्श में जुटे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | घनश्यामपुर के +2 जनता हाई स्कूल शिवनगरघाट में 28 फरवरी को

कार्यक्रम के संयोजक व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह देश की राजनीति के कद्दावर हस्तियों में से एक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का का आगमन दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत +2 जनता उच्च विद्यालय शिवनगरघाट में 28 फरवरी को होने जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University Election: 4 दशक बाद जगी उम्मीद, सीनेट सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया तेज, जानिए कब होगी वोटिंग?

Darbhanga News | रक्षा मंत्रालय की विशेष टीम के साथ हुई बैठक

अलीनगर विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्तागण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर जोर शोर से जुटे हुए हैं। इस संदर्भ में कार्यक्रम के संयोजक व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को रक्षा मंत्रालय की तरफ से आई विशेष टीम व दरभंगा जिला पुलिस विभाग के तमाम उच्च पदाधिकारीगण के साथ तैयारियों के संदर्भ में बैठक की गई।

Darbhanga News | तैयारियों का जायजा लिया

दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के साथ पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारियों व रक्षा मंत्रालय की विशेष टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया।

Darbhanga News | आगमन को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं और जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की त्रुटि ना रह जाएं।

Darbhanga News | अलीनगर विधानसभा के क्षेत्रवासियों के लिए ये गौरव की बात है

दरभंगा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि समस्त दरभंगावासियों व खास तौर से अलीनगर विधानसभा के क्षेत्रवासियों के लिए ये गौरव की बात है कि हमारे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी यहां पधार रहे हैं।

Darbhanga News | उपलब्धियों और मोदी के संदेश लेकर आएंगें रक्षा मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों व मोदी के संदेश को सुनाने के लिए खास तौर से राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU News: रिजल्ट में धांधली पर छात्रों का 'हल्ला बोल', डेटा सेंटर पर जड़ा ताला, विवि प्रशासन को सीधी चेतावनी!

Darbhanga News | कार्यक्रम को सफल बनाना हमारी जवाबदेही

हम समस्त दरभंगावासियोें से विनम्र निवेदन कर रहे हैं कि आधुनिक भारत के निर्माता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इरादों को और मजबूत बनाने के लिए व देश के कद्दावर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें