back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में Delhi CM Rekha Gupta की हुंकार, कहा — ‘ लालटेन युग गया, अब Bihar LED युग में है’

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा | सोनकी में रेखा गुप्ता और जनक राम की जनसभा, बोलीं – “लालटेन युग गया, अब बिहार एलईडी युग में है” | दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सोनकी पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरुवार को चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के बावजूद सभा स्थल पर भारी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

“जानकी की धरती से आशीर्वाद लेने आई हूं” – रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वे माता जानकी की पावन धरती पर आशीर्वाद लेने आई हैं।

“जब अत्याचार चरम पर होता है, तो उसका अंत आवश्यक होता है,” उन्होंने भावुक होते हुए कहा।
उन्होंने महिलाओं और माताओं से जुड़ाव जताते हुए कहा कि आज देश और राज्य की महिलाएं विकास की मुख्य धारा में हैं

“अब बिहार एलईडी युग में है”

रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में लालटेन युग पर निशाना साधते हुए कहा —

यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें 14 स्पेशल ट्रेनें; Darbhanga से अहमदाबाद, दिल्ली और यशवंतपुर तक सीधी कनेक्टिविटी, देखिए पूरी लिस्ट

“अब बिहार लालटेन नहीं, एलईडी युग में है।”
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं — उज्ज्वला गैस, जनधन योजना और मुद्रा ऋण योजना — का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

“जंगलराज से मुक्ति का समय आ गया है”

रेखा गुप्ता और जनक राम दोनों ने राजद शासनकाल के जंगलराज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता ऐसे नेताओं से मुक्ति चाहती है जिन्होंने राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया।

“अब बिहार को नई सोच और नए नेतृत्व की ज़रूरत है,” जनक राम ने कहा।

महिलाओं, शिक्षा और स्थानीय विकास पर चर्चा

सभा के दौरान नेताओं ने शिक्षा, रोजगार, और स्थानीय विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
रेखा गुप्ता ने आगामी छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि

“बिहार की महिलाएं त्याग, मेहनत और समझदारी की मिसाल हैं। छठ जैसा पर्व इसी आत्मबल का प्रतीक है।”

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें