spot_img

Darbhanga के Jale में अब पंचायतों के विकासात्मक कार्य होंगे ई-टेंडर से

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रद्योगकी भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने अपने विभाग से सम्बंधित कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया।

- Advertisement -

मौके पर बीइओ एवं सीडीपीओ द्वारा कुछ सरकारी भवन पर अतिक्रमण एवं एनओसी का मामला अंचलाधिकारी को बताते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की बात रखा। बैठक में बीडीओ के निर्देश पर कुछ समस्या का निदान हाथों हाथ होते दिखा।

- Advertisement -

वही अन्य कुछ समस्या पर निदान जल्द करने की बात बताई गई। बैठक में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में विलम्ब से निर्गत होने का मामला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने उठाया। जिसे बीडीओ ने सांख्यिकी पदाधिकारी को तत्काल नियमानुकूल समय पर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल के बेटे मेहताब ने किया कमाल- अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम ! फल बेचकर गुजारा करने वाले पिता का सिर गर्व से ऊंचा

बीडीओ ने पंचायत में 25 लाख रुपये से होने वाले किसी कार्य को ई टेंडर के माध्यम से करवाने का सख्त निर्देश बीपीआरओ एवं मनरेगा पीओ को दिया।

पर अंचल अधिकारी राकेश कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार,सीडीपीओ अर्चना कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शालू पाठक,बीएओ उपेंद्र कुमार,बीइओ

रामेश्वर द्विवेदी,जीविका के बीपीएम देवदत्त, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार,सहका रिता पदाधिकारी जिवेंद्र कुमार एवं अभिजीत प्रकाश,एमओ उमाशंकर दास, सांख्यिकी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 13 मुकदमों में वांटेड अपराधी राजगीर से धराया! दरभंगा-सीतामढ़ी पुलिस ने राहत की सांस ली

पदाधिकारी अजय कुमार,मनरेगा पीओ बबलू कुमार,उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार आदि मौजूद थे। बैठक में कुछ पदाधिकारी अनुपस्थित भी पाए गए।

राजस्व एवम विधि व्यवस्था पर बैठक दूसरी बैठक राजस्व एवम विधि व्यवस्था को लेकर अंचाधिकारी राकेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस बैठक में शरदीय नवरात्र दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अतिरिक्त पुलिस वल की की तैनाती को लेकर चर्चा की गई एवम राजस्व विभाग को अतिक्रमण मुक्ति अभियान को लेकर विशेष पुलिस तैनाती एवम अंचल समन्वय पर विशेष चर्चा किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

बैठक में कमतौल पुलिस निरक्षक योगेंद्र रविदास जाले थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक यशोदानंद पांडेय, कमतौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरक्षक अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG