spot_img

Darbhanga के खाली घर में ‘ शैतान का डेरा ’, जेवरात समेत लाखों की भीषण चोरी

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। Darbhanga | Darbhanga के खाली घर में ‘ शैतान का डेरा ’, जेवरात समेत लाखों की भीषण चोरी | लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर, एनपी मिश्रा रोड स्थित शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक ठाकुर के घर में गुरुवार रात भीषण चोरी हो गई। चोरों ने लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

गृहस्वामी इलाज के लिए पटना में थे

बताया जा रहा है कि अशोक ठाकुर और उनकी पत्नी (जो अंचलाधिकारी हैं) 7 मार्च से पटना के एक निजी अस्पताल में किडनी का इलाज करवा रहे थे। इस दौरान उनका घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

घटना का खुलासा और पुलिस जांच

  • शुक्रवार सुबह घर की नौकरानी सफाई के लिए पहुंची, तो उसने दरवाजा खुला पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    - Advertisement -
  • पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने में लगी है।

  • एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

  • घटनास्थल से एक रेलवे टिकट बरामद हुआ, जिसमें जोगियारा से राजेंद्र नगर पुल स्टेशन तक का विवरण है। पुलिस इसे अहम सुराग मानकर जांच कर रही है।

  • चोरों द्वारा छोड़े गए पान मसाला के निशान और अन्य सुरागों को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Darbhanga News! दरभंगा में सैकड़ों दुकानदारों की बेदखली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

चोर गिरोह का ट्रेन कनेक्शन?

स्थानीय लोगों का मानना है कि चोर गिरोह ट्रेन से आया और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर जोगियारा के हैं या राजेंद्र नगर पुल इलाके के।

पुलिस का बयान

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गए सामान की सही जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी नहीं चलेगी! जांच के लिए जिलों में बनेगी टीम | खुलेंगे नए लैब

Bihar Pathology Labs: बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक लैब पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब सभी जिलों में लैब की गुणवत्ता, संसाधनों और मानकों की जांच ह#BiharHealth,#PathologyLabs,#BiharNews

बिहार आ रहे हैं PM मोदी! NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां तेज

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में भव्य कार्यक्रम की तैयारी है, जिसे लेकर जदयू और भाजपा नेताओं#BiharPMModi,#VaishaliEvent,#NDAGovtBihar

जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़े जवान की हत्या|नदी में मिली लाश! दो दिनों से थे लापता

Bihar Police Jawan: जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता हुए बिहार पुलिस के टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर यादव का शव दरधा नदी में मिला। हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है।#BiharPolice,#JehanabadNews,#SmackTrafficking

Bihar Chhath Train छठ पर चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए ‘फेस्टिवल स्पेशल’! | घर आने के लिए बिहारियों की बल्ले-बल्ले!

Bihar Chhath Train: छठ महापर्व से पहले बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तरी रेलवे ने चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिस#BiharChhathTrain,#ChhathSpecial,#IndianRailways