मई,19,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में गणेश पूजनोत्सव के साथ मेले का ले रहे भक्त लुत्फ

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में गणपति पूजा बुधवार से आरंभ हो गया, यह पूजा 10 दिनों तक चलेगा। गणपति पूजा को लेकर कई स्थानों पर भव्य तोरण द्वार के साथ पंडालों का निर्माण किया गया है। इसमें अस्थाई रूप से गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना करते हुए पूजा अर्चना शुरू कर दिया गया है।

इसको लेकर विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नगर पंचायत बिरौल में तीन अलग अलग स्थानों पर इस पूजा का आयोजन होने से प्रथम दिन से ही पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मौर्या के जयकारा से भक्तिमय हो गया है।

सनफ्लावर एकता संघ मंदिर घाट, नवयुवक एकता संघ खेबा टोला, शारदा नवयुवक एकता संघ वनदेवी नगर समेत कई गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा के साथ मेला का आयोजन किया गया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

सभी पूजा पंडालों को रंग बिरंग लाइट से सजाया गया है। इस दौरान किसी तरह का विधि व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए सनफ्लावर एकता संघ मंदिर घाट पूजा समिति की ओर से मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें