मई,17,2024
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर धर्म कुमार हत्याकांड में पुलिस कर रही बदिया में कैंप, ताबड़-तोड़ छापेमारी, गांव छोड़कर सभी आरोपी भूमिगत, छह महिला समेत 12 लोग गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के बदिया टोला में धर्म कुमार हत्याकांड में पुलिस पूरी तरह एक्शन मूड में (Dharam Kumar murder case in Ghanshyampur) है।

मृतक धर्म के बड़े भाई इंदल कुमार के लिखित बयान पर दर्ज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने अब तक 6 महिला और 6 पुरूष समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस घटना में पुलिस ने 24 नामजद और दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देश पर घनश्यामपुर पुलिस सभी आरोपी के धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी!

पुलिस से बचने के लिए एफआईआर के सभी नामजद आरोपी अपना-अपना घर छोड़ कर भूमिगत हो गया। वहीं गांव में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पदाधिकारी के साथ अगले आदेश तक पुलिस बल की प्रति नियुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव के बलिया टोला में मनचले लड़का की ओर से नव विवाहित लड़की की मोबाइल पर फोटो एवं मैसेज भेजे जाने को लेकर 15 जून की शाम दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

इसी बीच जख्मी धर्म कुमार की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच मे हो जाने के बाद गांव में तनाव जैसी स्थिति बन गई थी। जिसे एसडीओ संजीव कुमार कापर,एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण दलबल के साथ कैम्प कर स्थिति को सामान्य करने में पूरी ताकत झोंक दिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण होना बताया जा रहा है।

फोटो। घनश्यामपुर के बदिया टोला के घटना स्थल पर कैंम्प करती पुलिस।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें