मई,17,2024
spot_img

धुंध भरी सुबह में दरभंगा ने कहा, हैप्पी क्रिसमस, सेल्फी, मिठाई, गोल-गप्पे और क्या चाहिए चर्च

spot_img
spot_img
spot_img
धुंध भरी सुबह में दरभंगा ने कहा, हैप्पी क्रिसमस, सेल्फी, मिठाई, गोल-गप्पे और क्या चाहिए चर्च

दोनार चौक से उत्तर रोजेरी कैथोलिक चर्च की चरनी गोशाला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। अवसर था प्रभु यीशु के जन्म दिन क्रिसमस का। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक लोगों ने एक-दूसरे को किसमस की बधाइयां देनी शुरू कर दी। पूरा चर्च जिगल बेल्स. जिगल बेल्स, ऑल द वे से गूंज रहा था। चर्च के फादर सुशील गबरायल व सहायक फादर कुलदीप प्रार्थना में लीन थे। प्रभु येशु के जन्मदिन को मनाने के लिए जो भीड़ जुटी थी उसने तो खुशियों का समा बांध दिया था। पूरा चर्च खुशियों में डूबा था।

धुंध भरी सुबह में दरभंगा ने कहा, हैप्पी क्रिसमस, सेल्फी, मिठाई, गोल-गप्पे और क्या चाहिए चर्च

दरभंगा, देशज न्यूज। बुधवार को दोनार चौक स्थित चर्च में मैरी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। दरभंगा साल के अंतिम महीने में ईसाई धर्म के मानने वाले लोगो का सबसे पवित्र पर्व ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे मैरी क्रिसमस के नाम से लोग जानते हैं। दोनार स्थित चर्च में सुबह से लोगों का आने का सिलसिला देर रात तक शहर के चारों ओर मैरी क्रिसमस को लेकर जाम की स्थिति बनी रही।

बच्चों, युवाओं व महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस खासतौर से महिला पुलिस बल को तैनात किया गया था। लोगों ने कैंडल जलाई। चर्च में पहुंचकर प्रार्थना किया। दोनार चौक स्थित चर्च फादर सभी को आशीर्वाद दिया और प्रार्थना की अमन और शांति के देश में उन्नति हो सबका भला हो।धुंध भरी सुबह में लोग अपने-अपने घरों से सुबह ही निकल पड़े थे। उन्हें एक अजब सी खुशी मिल रही थी, प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों में शिरकत करने का मौका और अपना शहर दरभंगा। हर उम्र के लोग सेल्फी लेने को बेताब दिखा। भीड़ इतनी, कहीं कोई जगह किसी के पास बची नहीं थी।

धुंध भरी सुबह में दरभंगा ने कहा, हैप्पी क्रिसमस, सेल्फी, मिठाई, गोल-गप्पे और क्या चाहिए चर्च

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें