spot_img

दरभंगा के बिरौल में मोहर्रम और नुमाइशी खेल शांतिपूर्ण और भाईचारे के बीच मनाने को आगे आए शांति समिति के समाजसेवी

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड क्षेत्र में मोर्हरम जुलूस व नुमाइशी खेल के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

मौसम खराब होने के बावजूद ताजिया निर्माण कमेटी के अलावा सदस्यगण बैठक में उपस्थित हुए ।जिसकी अध्यक्षता पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह कर रहे थे। मो.नूरुल,चौधरी सहनी ने सुपौल पंचायत के पुराना थाना चौक,बिचला टोला, अफजला खेबा, डुमरी से निकलने वाले जुलूस का रूट से अवगत कराया।

- Advertisement -

वहीं 9 अगस्त को दोपहर बाद डुमरी पंचायत के बलिया गांव से सुपौल बाजार आने वाले ताजिया जुलूस के साथ अन्य ताजिया का मिलान स्थल की जानकारी पुलिस प्रशासन को दिया गया। इसके अलावा करबला पहुंचने वाले ताजिया की संख्या एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों का नाम व मोबाईल फोन नंबर फोटो के साथ थाना में उपलब्ध कराने का निर्देश थानाध्यक्ष ने सदस्यों को दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

बैठक में उपस्थित अफजला मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने पुलघाट स्थित चौक पर मोहर्रम का निशान लगाने को लेकर हो रहे समस्या से थानाध्यक्ष को अबगत कराते हुए इसका निदान कराने का आग्रह किया। प्रशासन की ओर से ताजिया जुलूस संपन्न होने का समय सीमा संध्या 6 बजे तक दिया गया।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

सदस्यों ने कहा कि कुछ लोग नशापान कर नुमाइशी खेल के क्रम में मारपीट करने पर उतारू हो जाने की शिकायत किया। जिसे सुनने के बाद मो.नुरुल, मो.तमन्ना ने शिकायत करने वाले लोगों से कहा कि ऐसी परिस्थिति होने पर थाना को सूचना देने को कहा।

मोहर्रम संपन्न होने तक विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए सुपौल पंचायत के मुखिया मो.काशीब,डुमरी पंचायत के मुखिया रामप्रवेश साह के अलावा अकबरपुर बेंक, साहो, रामनगर, पटनिया, भवानीपुर, रोहाड़ महमुदा, बैरमपुर सहित अन्य पंचायतों के मुखिया और सरपंच तथा शांति समिति के सदस्यों को पुलिस प्रशासन की ओर से जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

थानाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों एवं कमेटी के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर आरओ शमन प्रकाश, पीएसआई नीतिका सागर, पीएसआई मनीष कुमार के अलावा विनोद सहनी, एसएम तमन्ना, मो.शमीम, चांद बाबू, रविन्द्र पौद्दार, विष्णु सहनी समेत कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign