दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बकरीद की तैयारी को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए लहेरियासराय थाने पर यातायात डीएसपी बिरजू पासवान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। कई वार्डों के पार्षदों से मोहल्लेबार जानकारी ली गई।
जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल के बाद होने वाली बकरीद पर्व को लेकर बाजार में काफी चहल कदमी दिखाई पर रही है। 10 जुलाई को यह पर्व मनाया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी पहल शुरू हो गई है।
लहेरियासराय थाना में शांति समिति की बैठक हुई।
लोगों से सुझाव लिया गया। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाने रखने की अपील करते हुए अफवाह और विवाद से दूर रहने की हिदायत दी गई। समिति सदस्यों ने कचरा उठाव से लेकर जगह-जगह पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर सलाह दी।
बैठक में पूर्व निगम पार्षद रीता सिंह, मो शरफे आलम तमन्ना, मो रिन्कु खान, मो, उमेद, अशोक नायक, मनीष सिंह राणा, थानाध्यक्ष मदन प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मो. मोसिम खान, मुकेश कुमार मंडल साथ ही बड़ी संख्या में अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
You must be logged in to post a comment.