spot_img

Darbhanga में जिला समन्वय की बैठक, एयरपोर्ट से लेकर आंगनबाड़ी तक…ये निकला निष्कर्ष, क्या कहा DDC Pratibha Rani ने

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की (District coordination meeting in Darbhanga) गयी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से  प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ओर से 235 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हित की गई है, जिनकी विवरणी संबंधित अंचलाधिकारी को एनओसी के लिए प्रेषित है।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को भूमि का सत्यापन कर एनओसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  वरीय कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि नरौरा धानी पथ जो पथ निर्माण विभाग की सड़क है, चौथे किलोमीटर में पुल का निर्माण किया जा रहा है, स्थानीय एक रैयत द्वारा आपत्ति किया जा रहा है, साथ ही महराजी पुल निर्माण में शुभंकरपुर के समीप के तीन स्थल अतिक्रमित है, संबंधित अंचलाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में UP पुलिस का एक्शन: नाबालिग लड़की मिली, अपहरणकर्ता भी दबोचा गया

बैठक में बताया गया कि लहेरियासराय स्टेशन के समीप कोऑपरेटिव कार्यालय में सहकार भवन बनाया जाना है,अब तक कार्यालय खाली नहीं किया गया है।  अंचलाधिकारी बहादुरपुर को उसे खाली करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि एमएल लेड की कई योजनाओं के लिए हनुमाननगर, दरभंगा सदर, मनीगाछी एवं गौड़ाबौराम अंचल से चिह्नित जमीन के लिए अभी भी अंचलों से अनापत्ति प्रमाण पत्र अप्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime घर में घुसकर सैनिक का सिर फोड़ा, जेठ-जेठानी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए दरभंगा में 500 आबादी वाले 11 महादलित टोला में सामुदायिक भवन बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। चिह्नित महादलित टोला या उसके समीप 50 फीट गुणा 60 फीट जमीन की आवश्यकता है।

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को वैसे टोलों में पहुँच पथ वाली ऊंची जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार के लिए निविदा किया जा चुका है, चिह्नित भूमि से होकर बिजली के तार गुजर रहा है, जिन्हें पोल सहित बाहर किया जाना है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अतिशीघ्र पोल एवं तार चिन्हित जमीन के बाहर से ले जाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत दरभंगा में 239 भवन बने थे, जिनका सर्वे जीविका द्वारा किया गया है, इन भवनों का क्या प्रयोग किया जा रहा है इस्का सत्यापन करने के निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News मोमबत्ती बनाएगी आत्मनिर्भर! दरभंगा के जाले में 26 युवाओं को मिला रोजगार का मंत्र, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

उन्होंने कहा कि जिला परिषद की योजनाओं के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी संबंधित अंचलाधिकारी शीघ्र उपलब्ध करा दे, साथ ही जिला परिषद की जमीन का जमाबंदी भी खोला जाना है।

जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि चट्टी चौक का अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन बनसारा में 70 मीटर में अतिक्रमण बचा हुआ है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा आंचलवार डब्ल्यूपीयू के निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों में से शेष स्थल जिन पर अभी भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, की समीक्षा की गई एवं संबंधित अंचलाधिकारी एवं पी.ओ. को समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की ‘धमकी’ से मचा हड़कंप! ‘शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे’, एंबुलेंस चालकों...

Patna Police: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भारी बवाल हुआ। एंबुलेंस चालकों ने पटना पुलिस पर 'शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे' क#PatnaPolice,#ManerEncounter,#BiharNews

Nepal Airport काठमांडू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सीधे दिखेगा आपका सामान, इंतज़ार खत्म!

Nepal Airport: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्री अपने सामान की हैंडलिंग प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। यह नई सुविधा यात्रियों के लिए इंतजार को आसान बना#NepalAirport,#KathmanduTravel,#BaggageTracking

Darbhanga Road Accident दर्दनाक! दरभंगा में ‘नो एंट्री’ वाले ट्रक ने शिक्षक को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, सड़क पर भड़का जनसैलाब

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में दिल्ली मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में 42 वर्षीय शिक्षक मो. अहमद अली की मौत हो गई। नो एंट्री में घुसे एक 10 चक्का ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसके#DarbhangaNews,#BiharRoadSafety,#TeacherKilled

Lalu Prasad Yadav Siwan लालू यादव को सीवान कोर्ट से लगा झटका! पुराने मामले में तय हुए आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Lalu Prasad Yadav Siwan: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सीवान की एसीजेएम प्रथम अदालत में पेश हुए। यह मामला 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श#LaluPrasadYadav,#SiwanCourt,#BiharPolitics