दरभंगा डीएम कौशल कुमार की बड़ी सख्ती! राशन वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई – अधिकारियों को अल्टीमेटम| दरभंगा डीएम ने कहा – हर गरीब को समय पर मिले राशन, नहीं तो होगी कार्रवाई| खाद्यान्न वितरण में देरी नहीं चलेगी!@दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा में नई सख्ती: राशन वितरण की निगरानी खुद करेंगे एसडीओ
दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों को दी चेतावनी| डोर स्टेप डिलीवरी फेल? दरभंगा में राशन उठाव में अड़चन, डीएम ने मांगी रिपोर्ट| दरभंगा में नई सख्ती: राशन वितरण की निगरानी खुद करेंगे एसडीओ, डीएम ने दिए आदेश| “ईमानदारी से काम करें वरना सस्पेंशन तय!” – दरभंगा डीएम की आपूर्ति अधिकारियों को दो टूक
दरभंगा में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक जानिए क्या हुआ, डीएम कौशल कुमार ने क्या कहा, दिए सख्त निर्देश
दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न उठाव, वितरण, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें, ई-केवाईसी, उज्ज्वला योजना, और जन वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
ई-केवाईसी, राशन पोर्टल और गैस वितरण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ई-केवाईसी से वंचित लाभुकों का अपडेट कार्य डीलर के माध्यम से शीघ्र पूर्ण किया जाए। ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल से प्राप्त आवेदनों को समयबद्ध निष्पादन हेतु तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों और पणन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उज्ज्वला योजना के लाभुकों तक गैस कनेक्शन की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
खाद्यान्न की गुणवत्ता और समय पर वितरण सुनिश्चित करें – डीएम
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का उठाव और वितरण समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को निर्धारित दर, मात्रा और गुणवत्ता के अनुसार अनाज मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
वाहन की कमी पर जताई चिंता, डोर स्टेप डिलीवरी को दुरुस्त करने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि वाहनों की अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न उठाव में दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी ने डोर स्टेप डिलीवरी एजेंसी को पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और समय पर उठाव सुनिश्चित करने को कहा।
गोदामों का औचक निरीक्षण होगा
तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को जिले के गोदामों का औचक निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:
जिला आपूर्ति उप नियंत्रक राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल व बेनीपुर, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कुमार कुंदन,प्रोजेक्ट इंजीनियर, डीलर संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




