back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में बारिश की पानी में डूबा डायवर्सन, हजारों की आबादी मुसीबत में, SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, जल्द करेंगे निदान

पोखराम गांव में सिसौनी-शंकर लोहार निर्माणाधीन सड़क के मरने कमला नदी में पुल निर्माण को लेकर बनाए गए डायवर्सन बारिश की पानी में डूब जाने से हजारों लोग अथाह जिंदगी में फंस गए हैं, अनुमंडल मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट गया है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल से बड़ी खबर है जहां पोखराम गांव के मरने कमला नदी में बनी डायवर्सन बारिश की पानी में डूब गया है।

- Advertisement -

इससे अनुमंडल मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट गया है। परेशानियों के बीच करीब पचास हजार की आबादी मुसीबत के बीच किसी तरह निर्मित पुल होकर स्थानीय ग्रामीण पैदल आवागमन कर रहे हैं। वहीं वाहनों के आवागमन पूरी तरह बाधित हैं।

- Advertisement -

मामला, सिसौनी-शंकर लोहार निर्माणाधीन सड़क पोखराम गांव का है, जहां मरने कमला नदी में पुल निर्माण को लेकर बनाए गए डायवर्सन बारिश की पानी में डूब जाने से हजारों लोग अथाह जिंदगी में फंस गए हैं।

- Advertisement -

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा है, मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी एवं पथ निर्माण विभाग बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता से आवागमन बहाल करने को कहा गया है। तय है, एसडीओ श्री भारती की कार्यशैली से स्थानीय लोग इतने प्रभावित हैं कि उन्हें लग रहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला मिल गया है।

जानकारी के अनुसार, इसमें दो बड़ी पुल एवं पंद्रह छोटी पुलिया हैं। इसमें एक बड़ी पुल पोखराम गांव के बीच होकर गयी मरने कमला नदी में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन, संवेदक की ओर से इन पुल का परिचालन शुरू नहीं किया गया है।

नदी में बनी डायवर्सन होकर दो पहिया, तीन पहियों वाहनों का परिचालन हो रहा था। लेकिन इस बीच पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से कमला नदी में पानी वृद्धि होने से डायवर्सन डूब गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका अनुमंडल मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, किसी तरह निर्मित पुल होकर स्थानीय ग्रामीण पैदल आवागमन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

Bhagalpur News: औचक निरीक्षण में Sabour Railway Station की खुली पोल, गंदगी और अव्यवस्था का अंबार, अधिकारी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sabour Railway Station: जैसे अचानक आई परीक्षा की घंटी छात्रों के पसीने छुड़ा देती...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें