मई,18,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में RJD के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अफजल अली खां ने कहा-देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी बड़ी समस्या, चर्चा से भी कतरा रहा केंद्र, समाज को बांटना केंद्र के एजेंडे में

spot_img
spot_img
spot_img

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर संविधान बचाओ देश बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कैलाश कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कर्पूरी जी के विचारों पर अपने अपने अंदाज में प्रकाश डालते हुए संविधान की रक्षा पर बल दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आरजेडी के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अफजल अली खां ने कहा कि आज देश को जाति, धर्म,भेदभाव पैदा कर मूल समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है, देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी की चर्चा केन्द्र की ओर से नहीं किया जाना यह सिद्ध करता है कि सरकार समाज को बांटने में ही विश्वास करती है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

उन्होंने कहा कि देश को आज कर्पूरी जी के विचारों की जरूरत है। कुछ पार्टी सत्ता खातिर देख को बांटने मे लगे हैं।जिनके साजिशों को मिलकर विफल करना होगा।

 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी मो.फखरे आलम गुड्डू,अकील अहमद, दिनेश यादव,राजेश यादव, मो.अंसार,रघुनाथ झा,कैलाश यादव,शोभाकांत यादव, अशर्फी दास, प्रभात सिंह,मनोज यादव,ज्योतिष प्रसाद यादव,पृथ्वी यादव,प्रदीप यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें