back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

युवा-महिलाओं पर फोकस – Darbhanga में Voter List Revision शुरू– DM बोले, याद रखो 20 अगस्त, पारदर्शिता ही पहली शर्त

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

युवा और महिलाओं पर फोकस – दरभंगा में मतदाता सूची सुधार का मिशन शुरू, 20 अगस्त तक 90% काम पूरा करो – दरभंगा DM की चेतावनी, मतदाता सूची में न हो गलती। दरभंगा में मतदाता सूची के लिए घर-घर अभियान – DM बोले, पारदर्शिता ही पहली शर्त। नवविवाहित महिलाओं के लिए खुशखबरी! मतदाता सूची में तुरंत जुड़ सकता है नाम@दरभंगा,देशज टाइम्स।

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर सख्त हिदायत

दरभंगा, देशज टाइम्स | — विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह, दरभंगा में बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करना।

मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  एक ही दिन 10 हज़ार ध्वजा, 200 साल पुरानी परंपरा! 3 ब्राह्मण व 2 कन्याओं का भोजन-जानिए मकड़मपुर बजरंगबली का क्या है अद्भुत चमत्कार!

एएसडी लिस्ट (ASD List) का दोबारा सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

20 अगस्त तक 90% कार्य पूरा करने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को आदेश दिया कि 20 अगस्त तक 90% कार्य पूर्ण किया जाए। योग्य नागरिकों के नाम जोड़ना और अयोग्य नाम हटाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष रूप से युवा मतदाता और महिला मतदाता पंजीकरण पर जोर दिया गया।नव विवाहित महिलाओं के नाम सूची में जोड़ने से लिंगानुपात में सुधार होगा।

प्रपत्र वितरण और पारदर्शिता

मतदाता पंजीकरण फॉर्म पर्याप्त संख्या में निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। फॉर्म जमा करने के बाद पावती (Receipt) देना अनिवार्य है। सभी कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:  कुशेश्वरस्थान के 2000 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, नई बाइपास सड़क और पुल –चमकेगी बाबा नगरिया की किस्मत

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

घोघराहा-जाले मुख्य मार्ग पर बाइक से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत

जाले में सड़क हादसा! 70 साल की महिला की मौत, बाइक छोड़कर भागा चालक।...

अब Darbhanga के किसान बनेंगे मालिक! खेती होगी आसान! सिर्फ 20% खर्च कर खोल सकेंगे कृषि यंत्र बैंक

बिहार के दरभंगा खासकर जाले में खेती का नया दौर! कृषि यंत्र बैंक खोलने...

Darbhanga JDU Legal Cell के जिला अध्यक्ष बने अधिवक्ता सुशील चौधरी

बेनीपुर, दरभंगा: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ....

बच्चियां नहाने गईं, 7 साल की प्रिंसी नहीं लौटी, खेल-खेल में चली गई जान, कमला नदी में डूबकर मौत

कमला नदी में मासूम की डूबकर मौत! खेल-खेल में चली गई थी गहरे पानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें