back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल SDPO Manish Chandra Chowdhary की लोगों से दो टूक, दलाल के फेरे में न रहें, करें सीधा संवाद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी देशज टाइम्स। स्थानीय मार्केट स्थित निर्मला पैलेस में बुधवार को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी (SDPO Manish Chandra Chowdhary) की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग हुई।

- Advertisement -

इस दौरान प्रत्येक थाना की मासिक अपराध की समीक्षा की गई। साथ ही, वांछित आरोपी की गिरफ्तारी, एरिया डोमिनेशन, सघन छापेमारी, सभी थाना की साफ-सफाई तथा सभी थाना क्षेत्र के फरार आरोपी की सूची देने को कहा गया।

सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ ही शराब तस्करों को धरपकड़ अभियान लागातार जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को पुलिस पब्लिक के बीच सीधा संवाद करने को कहा। किसी भी सूरत में अपराध करने वाले लोगों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलना चाहिए, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए त्वरित कार्रवाई करें।
वहीं, थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आए आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सूना एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान एसडीपीओ श्री चौधरी ने लोगों से कहा कि दलाल के फेरे न रहे एवं सीधा संवाद करें। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार आपके द्वार कॉन्सेप्ट की तर्ज पर यहां की समस्या को जानने का प्रयास किया।
मौके पर बिरौल सर्किल इन्सपेक्टर सुरेश राम, बिरौल थाना अध्यक्ष एस एन सारंग, कुशेश्वरस्थान थाना प्रभारी अमीत कुमार, जमालपुर थाना प्रभारी राज नंदन, घनश्याम पुर थाना प्रभारी अजीत कुमार, बरगांव ओपी प्रभारी  श्याम कुमार मेहता, तिलकेश्वर ओपी प्रभारी असगर इमाम, बजरा प्रभारी, एएलटीएफ प्रभारी राजनाथ सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में अभिषेक शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत, वो महामुकाबला जिसका...

Madhubani News: उद्यमियों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लगेगा DM Anand Sharma का दरबार, बिजली-पानी की टेंशन खत्म?

Madhubani News: जैसे गाड़ी को दौड़ने के लिए चाहिए चकाचक सड़क, वैसे ही उद्योग...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें