
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो।अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। इसी का नतीजा हैं कि एक अपराधकर्मी ने स्वास्थयकर्मी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बैंकर्स कॉलोनी का हैं। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा के कार्यालय में पदस्थापित एवं बैंकर्स कॉलोनी में रह रहें कर्मी राजन के घर अचानक गोलू पासवान नामक अपराधी घुसकर ताबड़तोड़ छुरा मार दिया और देखते ही देखते वहां से फरार हो गया।
गोलू पासवान सदर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी का रहने वाला बताया जाता है। राजन ने बताया कि गोलू से एक किराए का मकान दिलवाने के लिए कहा था। थाना को दिए आवेदन में राजन ने आरोप लगाया है कि गोलू पासवान किराए का मकान दिलवाने के एवज में 15000 रुपए एडवांस मांग रहा था। जिसे नहीं देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
फिर दोनों अपने अपने घर चले गए। मंगलवार की देर शाम गोलू पासवान बैंकर्स कॉलोनी आया और राजन के घर में घुसकर कई चाकू मारकर फरार हो गया। राजन बुरी तरह जख्मी हैं। उसका इलाज डीएमसीएच में चला फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कहा कि उन्हें अब तक लिखित सूचना नहीं मिली हैं। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी अपराध करता हैं तो उसकी खेर नहीं हैं।







