back to top
15 जून, 2024
spot_img

तेज धूप से सीधे तूफान में फंसेगा Bihar! कहर बरपाएगा मौसम! 23 जिलों में Orange, 11 में Yellow Alert! Bihar में 48 घंटे का तांडव तय, जानिए Darbhanga, Madhubani का हाल

spot_img
Advertisement
Advertisement

तेज धूप से सीधे तूफान में फंसेगा बिहार!12-13 जून को कहर बरपाएगा मौसम! 23 जिलों में ऑरेंज और 11 में येलो अलर्ट! बिहार में 48 घंटे मौसम का तांडव तय है।

बिहार में डबल अलर्ट! 12-13 जून को आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 23 जिलों में ऑरेंज और 11 में येलो अलर्ट

बिजली गिरने से लेकर तेज हवा तक – 12 से मौसम विभाग ने 13 जून तक जारी किया डबल अलर्ट@देशज टाइम्स,पटना।

50-60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात और बाढ़ जैसे हालात से बचें – मौसम विभाग की चेतावनी

पटना, देशज टाइम्स | मौसम अपडेट | बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD Patna) ने 12 और 13 जून को भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य के लिए चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check में क्या दिखा? जानिए!

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 23 जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद में ऑरेज।

इन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा, 11 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है। इसमें, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, कटिहार शामिल है।

भीषण गर्मी से भी नहीं मिली राहत

बरसात से पहले, बिहार के कई जिलों में लू और उमस का भीषण प्रभाव जारी है।
इन जिलों में अभी भी गर्मी का रेड अलर्ट है। इसमें, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के कल्याण पदाधिकारी सस्पेंड, Rahul Gandhi के लिए पंडाल बना, सभा हुई, फिर हुआ बवाल! अब नप गए श्रीमान्

किसानों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने, बिजली गिरने से बचने, और फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check...

दरभंगा में आधी रात पुलिस चेकिंग! ग्रामीण एसपी ने 4 थानों में मारा औचक...

ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की पीठ में उतार दी अपराधियों ने गोली

कैमूर के कुदरा में महिला पुलिसकर्मी पर बुलेट सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करते...

हे केदारनाथ- पूरा परिवार अनाथ: गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, मासूम समेत 7 की मौत, बचा सिर्फ राख

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: 23 महीने के मासूम समेत 7 श्रद्धालुओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें