spot_img

Darbhanga News: पत्नी को ऐसे उकसाया… झूल गई फंदे पर, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति बिरौल से गिरफ्तार, Dowry harassment फंदे बाज पति को उठा ले गई देहरादून की पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Dowry harassment: Darbhanga News: पत्नी को ऐसे उकसाया… झूल गई फंदे पर, फंदे बाज पति को उठा ले गई देहरादून की पुलिस, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति बिरौल से गिरफ्तार, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित। बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक फरार पति को पुलिस ने धर दबोचा है। देहरादून पुलिस ने दरभंगा से आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अमाही गांव निवासी चमेली राम के पुत्र बिरजू राम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देहरादून पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जानलेवा हमले में जमानत खारिज, दरभंगा कोर्ट से चौधरी की याचिका रद्द, पढ़िए पहले भी रद्द हुई थी अर्जी!

देहरादून में दर्ज था मामला

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा प्रकरण उत्तराखंड के देहरादून जिले के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। देहरादून पुलिस ने इस घटना को लेकर fir किया था, जिसके बाद से आरोपी पति लगातार फरार चल रहा था। मृतका पूजा कुमारी के भाई दिलीप राम ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

ऐसे हुई गिरफ्तारी

हाल ही में देहरादून पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बिरजू राम अपने पैतृक गांव बिरौल के अमाही में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस की एक टीम ने बिरौल पुलिस के साथ मिलकर अमाही गांव में छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद देहरादून पुलिस आरोपी बिरजू को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ देहरादून ले गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में खूनी माता-पिता का फसाद, बचाने पहुंचा बेटा, पिता ने दबिया से काट डाला

शादी के दो दिन बाद से ही शुरू हुआ दहेज उत्पीड़न

शिकायत के अनुसार, दिलीप राम की बहन पूजा कुमारी का विवाह बिरजू राम से हुआ था। विवाह के महज दो दिन बाद से ही बिरजू, पूजा को दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने का ताना मारने लगा और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। यह सिलसिला लगातार जारी रहा और दहेज उत्पीड़न का शिकार पूजा मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी थी।

पैसों और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच गहरा विवाद हुआ। इसके बाद इसी दहेज के कारण पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय वह अपने पति के साथ देहरादून में ही रह रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिरजू मौके से फरार हो गया था।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज उत्पीड़न की भयावह सच्चाई को उजागर किया है। यह एक ऐसा अपराध है, जो न जाने कितनी जिंदगियां लील जाता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: Sunday राजगीर सफारी के साथ, पहुंचे CM Samrat, सिंह शावक ‘लक्ष्मी’ को दिया नाम, देखी ‘द वाइल्ड कॉल’ फिल्म

राजगीर सफारी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजगीर स्थित जू सफारी और...

Bhagalpur News: बेली ब्रिज निर्माण की शंख ध्वनि से विधिवत शुरुआत ….विक्रमशिला सेतु पर आवागमन 15-20 दिन में बहाल, भागलपुर को मिलेगी बड़ी राहत

बेली ब्रिज निर्माण: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त स्लैब गिरने के बाद जो...

Araria Murder Case: पत्नी की हत्या कर विद्यालय परिसर की जमीन में गाड़ा शव, पति गिरफ्तार

Araria Murder Case: अररिया में एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक...