spot_img

Darbhanga के कमतौल में रंगदारी नहीं देने पर कार से खींचकर लाठी-डंडे से पीटा, लूटपाट, FIR

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। भारतीय स्टेट बैंक टेकटार शाखा के वरीय रोकड़िया सह जाले के प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा के बड़े भाई एवम् क्षेत्र के कुम्हरौली गांव निवासी स्व. खेलावन बैठा के पुत्र भिखारी बैठा ने रंगदारी की रकम देने से इंकार करने पर जाति सूचक गालियों के साथ मारपीट करने और लूटपाट मचाने की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें तीन नामजद और पांच अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, दर्ज एफआईआर में इसी गांव के मो. फहद आलम, समसे आलम , मो. परवेज अहमद उर्फ गौस एवम् पांच अज्ञात के विरूद्ध रंगदारी में दो लाख रुपए देने से इंकार करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने एवम् लूटपाट कर, जाले प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा व वादी को जान मार देने की धमकी देने की प्राथमिकी कमतौल थाना में दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अल्पसंख्यक स्कूल में एडमिशन की दौड़, 97 में से 87 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

दर्ज प्राथमिकी में वादी ने आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को दिन के 11 बजे कमतौल बाजार से अपनी कार से अपने घर कुम्हरौली गांव जा रहे थे। तभी, कुम्हरौली चौक स्थित मो. ताज के सर्विस सेंटर पर कार को धुलवाने के लिए रुके। इसी बीच स्थानीय शमसे आलम के पुत्र मो. फहद आलम ने बतौर रंगदारी दो लाख रुपए की मांग की।

- Advertisement -

रंगदारी की रकम देने से इंकार किया तो जाति सूचक गालियां देते हुए पूर्वाग्रह से ग्रसित मो. फहद ने लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, जेब से आठ हजार रुपए नकद, कार में रखे बैग से पचीस हजार कैश व वादी के गले से सोने की चेन निकाल लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिरौल में उषा पब्लिक स्कूल की व्यवस्थाओं ने जीता भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का दिल, जानिए

स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर फहद ने रंगदारी की रकम शीघ्र चुकता करने की फरमान जारी कर हत्या कर देने की धमकी देते हुए आगे बढ़ा और जख्मी हालत में वादी कार धुलवाए बिना ही अपने घर के लिए आगे निकले।

इसी बीच कुम्हरौली चौक से आगे बांस-बीट के समीप मो. फहद, इसके पिता समसे आलम, मो. परवेज अहमद उर्फ गौस सहित पांच अन्य ने जबरन कार रोक लिया। कार से खींच कर पिस्टल सटाते बुरी तरह धुनाई कर मरणासन्न कर दिया। वहीं, वादी सहित इनके छोटे भाई व जाले प्रखंड प्रमुख की शीघ्र हत्या कर देने की धमकी देते हुए शीघ्र रंगदारी की रकम अदा करने का फरमान जारी किया है। प्राथमिकी के अनुसंधान की जिम्मेवारी अनि मुकेश कुमार को दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...