back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

दरभंगा में बड़ा हादसा…ट्रक ने डॉक्टर आशुतोष को कुचला…लोगों की भीड़ ने लहेरियासराय गुमटी पर ट्रक और खलासी को दबोचा…चालक फरार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लहेरी टोला में बालू से लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक चिकित्सक को ठोकर मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

स्थानीय लोंगों ने ट्रक को पकड़ने की कोशिश की। लहेरियासराय गुमटी बंद रहने के कारण उक्त ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस भी इस सूचना पर वहां पहुंची लेकिन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था, हालांकि खलासी समेत ट्रक को थाने लाया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बालू से लदा ट्रक (BR07G-8691) लहेरियासराय से पंडासराय की और जा रहा था। इसी बीच लहेरी टोला के निकट मोटरसाइकिल सवार हाउसिंग बोर्ड निवासी सुधीर कुमार झा के पुत्र डॉ.आशुतोष झा को उक्त ट्रक ने धक्का मार दिया। इस कारण आशुतोष मोटरसाइकिल से गिर गए। चालक ने ट्रक को और तेज कर दिया। इस कारण ट्रक का पहिया आशुतोष के पैर से चढ़कर आगे बढ़ा। इस कारण उसके पैर का हड्डी चकना चूर हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Electricity Theft, बिजली चोरों पर चला विभाग का हंटर, 5 लोगों पर FIR,

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पारस अस्पताल प्रबंधक ने उसे पटना रेफर कर दिया। डॉ. आशुतोष की हालत चिंता जनक है। लहेरियासराय पुलिस ट्रक के खलासी से पूछताछ कर रही है। चालक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE Result: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

RBSE Result: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान...

Sanju Samson अब CSK में: धोनी से बात कर संजू सैमसन ने बताया, क्यों छोड़ा राजस्थान का साथ?

Sanju Samson: क्रिकेट की दुनिया में भूचाल! जब से यह खबर आई है कि...

Darbhanga News: 86,868 रुपये का बकाया, मगर घर में पंखा, बल्ब ऑन…रतनपुर खतवे टोला में बिजली चोरी का मामला गरमाया, FIR

बिजली चोरी: दरभंगा, कमतौल देशज टाइम्स। जाले विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता कुमार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें