spot_img

दरभंगा में छह महीनें के अंदर बनेगा ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सभी जिलों में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के त्वरित निर्माण, सड़क दुर्घटना में कमी लाने, मृतकों की जांच एवं त्वरित मुआवजा भुगतान को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की गई।

- Advertisement -

बैठक में सचिव, परिवहन विभाग बिहार सरकार श्री पंकज कुमार पाल ने बताया कि एनएच पर जहां जहां भी दुर्घटनाएं होती हैं उन स्थलों संबंधित जिलों द्वारा ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जाए, उन ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई द्वारा विशेष निर्माण कराने की जरूरत है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा यद्यपि जिलों की ओर से विभिन्न ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं, लेकिन एनएचएआई द्वारा ब्लैक स्पॉट के निकट आवश्यक विनिर्माण कराने में विलंब की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अहल्यास्थान में भगवान राम के छठियार उत्सव पर गूंजेंगे 'भये प्रगट कृपाला', पढ़िए Ram Navami के बाद अब छठी की धूम, जानें क्या है खास तैयारी!

मुख्य सचिव ने कहा कि एनएचएआई के अध्यक्ष से बात हुई है उन्होंने कहा है कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट के लिए 50 -50 करोड़ रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया है। आर. ओ एनएचएआई के साथ उनकी मीटिंग अक्टूबर में कराई जाए, ताकि इसे अमलीजामा पहनाया जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं भी दुर्घटना घटित हो तो त्वरित रूप से मृतक या घायल की ब्रेथ एनहेलाईजर से जांच कराई जाए, क्योंकि विलम्ब हो जाने पर फिर पता नहीं चलता है की चालक नशे में था या नहीं। इसके साथ ही कमजोर एवं जर्जर पुल पर भार क्षमता अंकित की जाए, ताकि उस पर अधिक भार क्षमता वाले वाहन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित सड़कों पर भी भार क्षमता अंकित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाने की अनुमति उन्हीं लोगों को दी जाए, जिन्हें वाहन चालक की अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है। बिना ड्राइविंग अनुज्ञप्ति के कोई वाहन न चलाये, इसके लिए वाहन अनुज्ञप्ति भी ससमय दी जाए।

इसके लिए प्रत्येक जिले में अगले 6 महीने के अंदर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनवा लिया जाए। इसके लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर लेने को कहा गया। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसी इसका निर्माण नहीं करती है तो जिलाधिकारी अपने जिले में इसका निर्माण अपनी एजेंसी से करवा सकते हैं। ऑनलाइन बैठक में सभी जिला के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर DM Kaushal Kumar का बड़ा एक्शन, जानिए कल कितने हजार सिलेंडर बंटेंगे और क्या है प्रशासन का प्लान

दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के साथ संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नए Kia Seltos वेरिएंट्स: धमाकेदार फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ

Kia Seltos: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस...

IPL 2026: Arshdeep Singh ने रचा शर्मनाक इतिहास, फेंका आईपीएल का सबसे लंबा ओवर!

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, हर मैच में नए...

PSL के बाद T20 वर्ल्ड कप में भी फखर जमान पर फिर लगा गंभीर आरोप!

Fakhar Zaman: क्रिकेट की दुनिया में विवादों का साया अक्सर मंडराता रहता है, और...

IPL 2026: गुजरात ने पंजाब के सामने रखा 163 रनों का लक्ष्य, वैशाक ने झटके 3 विकेट

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले के लिए! इंडियन...