back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के छह मजदूरों को यूपी में नशाखुरानी गिरोह ने लूटा, होली पर जननायक एक्सप्रेस से घर लौटने के दौरान हादसा, बरेली जंक्शन पर मिले बेहोश, सामान भी गायब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा के छह मजदूरों को यूपी में नशाखुरानी गिरोह ने लूटकर होली पर घर लौटने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं, सारा सामान,नकदी समेत मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि सभी मजदूर दरभंगा और इसके आसपास के रहने वाले हैं जो होली पर घर लौट रहे थे लेकिन बरेली जंक्शन पर इन्हें बेहोशी की हालत में उतारा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अमृतसर से जननायक एक्सप्रेस बिहार आ रही थी। इस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले। ये सभी बिहार के दरभंगा के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

अपनी कमाई लेकर होली मनाने के लिए घर लौटने के दौरान मंगलवार की देर शाम यह हादसा नशाखुरानी गिरोह के हाथों हत्थे चढ़ने के बाद घटी। अपनी कमाई कर घर परिवार को होली पर खुशियां देने सभी छह मजदूरों से जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। रेलवे पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आगे की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DMCH में अब नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी, बेनीपुर MLA विनय चौधरी की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा आश्वासन

जानकारी के अनुसार, बिहार आ रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले। उन्हें कथित तौर पर उस गिरोह ने निशाना बनाया जो ट्रेनों में यात्रियों को ड्रग्स देकर या खाने पीने के सामान में बेहोशी की दवा मिलाकर लूटता है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। पीड़ितों का नकदी और सामान गायब पाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को जीआरपी को डी1 कोच में एक यात्री का फोन आया कि ट्रेन में छह यात्री बेहोश पड़े हैं। उनका कीमती सामान गायब था।सभी के पास अमृतसर से दरभंगा तक के यात्रा टिकट थे।

स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। सभी पीड़ितों को निगरानी में रखा गया है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। वे कभी भी बरेली पहुंचेंगे। हमने सभी अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सतर्क कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऋतिक रोशन को क्यों मिली ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करने पर फटकार, जानें पूरा माजरा!

Hrithik Roshan News: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म...

देश में Fake Universities की सूची जारी, छात्रों को रहना होगा सावधान!

Fake Universities: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए एक...

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें