back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर…धड़ाधड़ दवा दुकानों के डाउन होने लगे शटर…फर्जी दवा दुकान धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पश्चिमी देशज टाइम्स न्यूज। प्रखंड क्षेत्र के सन्हौली गांव में गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे दवा दुकान का ड्रग इंस्पेक्टर शंभु नाथ ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया।

- Advertisement -

गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव के झोलाछाप डॉ. शंकर शर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा के दवा दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान उन्होंने दुकान में बिक्री के लिए रखे गए सभी दवाओं का सेंपल और जिस थौक विक्रेता से दवा की खरीदारी की गई उसका बिल अपने साथ ले गए।

- Advertisement -

पूछताछ के क्रम में झोलाछाप डॉक्टर सह दवा दुकानदार श्री शर्मा ने बिना लाइसेंस के दुकान चलाने की बात स्वीकार की। ड्रग इंस्पेक्टर शंभु नाथ ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने सिविल सर्जन के पास अवैध रूप से दवा बेचने और प्रैक्टिस करने की शिकायत की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!

इसके आलोक में सिविल सर्जन ने जांच दल गठित कर निरीक्षण करने के लिए भेजा है। ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी के बाद इलाके में अवैध रूप से चल रहे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी दवा की दुकानें बंद कर दुकानदार पदाधिकारी के जाने का इंतजार करने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें