back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News | Singhwara News |…जब रामपुर डीह के ऐतिहासिक दुर्गास्थान से निकली 551 कन्याओं की टोली…1987 से प्रारंभ नमो दैव्ये की भव्यता का दिखा अलौकिक रामायणी स्वरूप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Singhwara News |…जब रामपुर डीह के ऐतिहासिक दुर्गास्थान से निकली 551 कन्याओं की टोली…1987 से प्रारंभ नमो दैव्ये की भव्यता का दिखा अलौकिक रामायणी स्वरूप जहां सिंहवाड़ा में जय मां दुर्गा की जय जयकार के बीच मंगलवार को नमो दैव्यै, महादैव्यै से गुंजायमान रामपुर डीह भवानी चौक के ऐतिहासिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर से 551 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाला।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News |आकर्षक मनोरम झांकी के साथ श्रद्धालुओं की झलकी आस्था

आकर्षक व मनोरम झांकी के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण से संपूर्ण ग्राम व धार्मिक स्थल भ्रमण कर राम जानकी मंदिर पोखर जल संग्रह किया। इस बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित कर जलाभिषेक किया गया। रामायण श्लोक के साथ पंडित मनोज कुमार झा ने पूजा पाठ को संकल्पित धर्म प्रेमी रमेश कुमार मिश्रा हीरा जी को धार्मिक ग्रंथ श्रवण कराया।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | लगातार चैती नवरात्र पर माता जगदंबा की अराधना में डूबे हैं भक्त

आकर्षक व भव्य दिव्य शोभा यात्रा के बीच श्री-श्री 108 वासंती दुर्गा पूजा समिति रामपुर डीह के अध्यक्ष अवधेश कुंवर, सचिव संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने आगत अतिथि व कन्याओं का स्वागत कर शांति व्यवस्था को लेकर जगह जगह सक्रिय रहे।आयोजन समिति ने बताया कि वर्ष 1987 से रामपुर डीह के भवानी चौक पर लगातार चैती नवरात्र पर माता जगदंबा की आस्था में वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी पुलिस का एक ही झटके में नशेड़ियों से वारंटियों तक की शामत, दो पियक्कड़ समेत दो पुराने वारंटी दबोचे

Darbhanga News | Singhwara News | मनोकामना होती पूर्ण

माता के दरबार में पहुंचने वाले सभी सनातन धर्म प्रेमी की मनोकामना पूर्ण होती है। मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रमुख हेमंत कुमार नागेंद्र सिंह, सूर्य नारायण कुंवर मुनील सिंह, चितरंजन सिंह, अरविंद कुमार, प्रवीण प्रकाश, मोतो साह, देवकांत सिंह, रामू भारती, चंदन सिंह, चितरंजन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, बबलू सिंह, बसंत सिंह छोटू सहित भक्तगण उपस्थित थे।दुर्गा स्थान परिसर व बाहर उत्सवी माहौल के बीच मेला लगा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें