back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga में E रिक्शा की चोरी, बाइक गैरेज से आस

spot_img
spot_img
spot_img

आंचल कुमारी | Darbhanga | कमतौल | मधुपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ई-रिक्शा चोरी होने की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात पास के रामबाबू बाइक गैरेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में पटना के राजीव नगर (आदर्श विहार कॉलोनी, रोड नंबर 24) निवासी राजीव रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 9 महीनों से ससुराल टेकटार (मधुपुर) में रह रहे हैं और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

कैसे हुई चोरी?

शुक्रवार की शाम रोज की तरह उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया। देर रात अज्ञात चोर उसे गायब कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में भीषण आग, आधा दर्जन घर-कारोबार बनीं राख, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

पुलिस कर रही जांच

इस मामले की छानबीन सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) मनीष कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीयों से अपील

पुलिस ने स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें