spot_img

Darbhanga News | सिमरी की “Kasturba…” बालिकाओं की आर्थिक शैक्षणिक संबल, लिख रही नव अक्षर में उत्थान की नव गाथा, मेधा शक्ति को बड़ी ऊंचाई

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News| Simri News| जहां, सिमरी की “Kasturba…” बालिकाओं की आर्थिक शैक्षणिक संबल की नव अक्षर में लिख रही उत्थान की नव गाथा, मेधा शक्ति को बड़ी ऊंचाई दे रही स्थानीय कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने का कार्य किया है। यह बात जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ने आज कही। मौका था Kasturba… की जयंती पर उत्तीर्ण छात्राओं को विदाई और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने का।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News | Singhwara Simri News| 11 अप्रैल 1869 को पोरबंदर में जन्मी कस्तुरबा की आज भी जिंदा है विरासत

सिंहवाड़ा प्रखंड की सिमरी पंचायत स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में गुरूवार को कस्तुरबा जयंती समारोह का आयोजन कर वर्ग कक्ष आठ की उत्तीर्ण 12 छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व शिक्षण कीट से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद ओम प्रकाश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित के साथ कस्तुरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा महात्मा गांधी की धर्म पत्नी कस्तूरबा का जन्म 11 अप्रैल 1869 को पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता पोरबंदर के पूर्व मेयर गोकुल दास मकनजी कपाङिया एक सम्मानित व्यापारी थे।समुद्र में उनके जहाज चलते थे। कस्तुरबा चार भाई की इकलौती बहन थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 21 नवंबर को आपके इलाके में कब कटेगी बिजली? पूरी लिस्ट जारी

Darbhanga News | Singhwara Simri News| स्कूल वार्डन गुड्डी कुमारी और सिमरी मध्य विद्यालय के प्रधाना ध्यापक चंदेश्वर महतो ने सर्वश्रेष्ठ के लिए दिखाई सर्वश्रेष्ठता

शिक्षा के प्रति प्रारंभिक काल से उनका योगदान व बच्चों से परस्पर स्नेह था। चाइल्डलाइन समन्वयक मनोहर झा ने कहा सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित कस्तूरबा स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के बीच आवासीय पठन-पाठन की सुविधा 12वीं तक की जाती है। सरकारी स्तर पर नामांकन प्रारंभ है। समाज की बच्ची को अवश्य स्कूल भेजकर शिक्षा के प्रति जागरूक करें। स्कूल वार्डन गुड्डी कुमारी की अध्यक्षता व सिमरी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर महतो के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|कुशेश्वरस्थान में कट्टा लहराना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, iPhone-Pulsar भी जब्त

Darbhanga News | Singhwara Simri News| क्विज और झिझिया में दिखी छात्राओं की ज्ञान और कला कौशल

इस दौरान वर्ग आठ से उत्तीर्ण छात्रा कल्याणी,लाडली,आशा,प्रिति, पुनम,ज्योति, प्रिति कुमारी, चांदनी, राखी, पायल,मसपना,रीया कुमारी को आगत अतिथियों ने प्रशस्तिपत्र, बैग,शिक्षण कीट से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षिका आरती कुमारी, कुमारी मिन्ता, रीना कुमारी, सीमा कुमारी व सहायक अनुज कुमार, विक्रम कुमार उपस्थित थे। इस दौरान छात्राओं ने क्विज, स्वागत गीत, झीझिया नृत्य प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|गांजा पीने से रोका तो भड़का बदमाश, दुकानदार को गोली मारी, चचेरे भाई का सिर फोड़ा! | पढ़िए - ये 5 और FIR

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली में PM मोदी का आज मेगा शो! लाखों की भीड़ के लिए ऐसी तैयारी, जानें रूट और पार्किंग

Vaishali PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंच रहे हैं। लाखों की भीड़ के लिए 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। नीतीश सेतु समेत कई विकास परियोजन#VaishaliPMVisit,#BiharNews,#PMModi

बिहार के उद्यमियों के लिए आई बड़ी खबर! अब नहीं जाएगी 3500 करोड़ की पूंजी, बैंक और संघ ने मिलाया हाथ

Bihar MSME: बिहार में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और राज्य से बाहर जा रही 3,500 करोड़ की पूंजी को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार उद्यमी संघ ने हाथ मिलाया है। इ#BiharMSME,#BiharIndustry,#CentralBankOfIndia

बिहार में बिजली क्रांति! ₹1.72 लाख करोड़ का बंपर निवेश, अडानी-NTPC ला रहे ये बड़े प्रोजेक्ट

Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower

गया में धू-धू कर जली CNG कार, शीशा तोड़कर ऐसे बची दो लोगों की जान!

Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident