back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में शिक्षा की भद, लड़ रहे दो प्रधानाचार्य, दोनों की कलह-अहं में पिसते 1 हजार छात्रों की पढ़ाई बाधित…हद यह स्कूल भवन जर्जर, टेबुल बेंच नदारद, तीन दिनों में पाली बांटकर हो रही आठवीं, नौंवीं और दसवींं की पढ़ाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement
मुख्य बातें
मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय के दो प्राचार्यों के बीच छात्रों की पढ़ाई बाधित
छात्रों की समस्या समाधान को पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को
विवाद सुलझाने की लगाई गुहार
शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर की मामले की जांच, लगाई प्रधाचार्यों को फटकार
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के दो पंचायतों के सीमा पर अवस्थित देउरा बंधौली व गररी पंचायत के बीच अवस्थित उत्तक्रमित मध्य विद्यालय अब प्लस टू विद्यालय भी, की स्थिति दो प्राचार्यों के अहम के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

विद्यालय परिसर में उच्च विद्यालय के भवन की कमी के कारण यहां के छात्रों को क्रमवार रूप से विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था तय की गई है। एक दिन आठवें वर्ग के छात्र, तो दूसरे दिन नवम के तीसरे दिन दशम वर्ग के छात्र की दैनिक क्रम के आधार पर विद्यालय में पढ़ाई होती है।

इस विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। मैट्रिक में तीन सौ से अधिक छात्र-छात्रा हैं। परंतु, विद्यालय भवन जर्जर है। यहां टेबुल बेंच की व्यवस्था नहीं है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई क्रमवार कर दिया गया है।
मध्य विद्यालय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार एवम उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम पावस के बीच आपसी कलह है। इसके बीच छात्र-छात्राएं दो पाटन के बीच पिसते चले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Yamaha Premier League: फाइनल में बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, Chandan XI ने जीती चमचमाती R-15 बाइक | Cricket News

दोनों प्राचार्यों के आपसी विवाद के कारण विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के बगल के सड़क पर कड़ी धूप में खड़ा रहकर पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी समस्या की ओर दिलवाया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने छात्रों की समस्या से अवगत होकर जाले प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार को छात्रों व विद्यालय के समस्या से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सामाजिक कार्यकर्ता सह जिला परिषद प्रतिनिधि मो. जुलकरनैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षाधिकारी देबेंद्र ठाकुर तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर यहां की समस्या सुन भौंचक रह गए। जांच में पता चला कि विद्यालय के बैंक खाता में विद्यालय विकास, भवन निर्माण मद का तीन लाख रुपए मौजूद है, लेकिन दोनों प्रधानाचार्य उक्त पैसे का उपयोग आपसी दुराग्रह के कारण विद्यालय विकास में नहीं कर, अपना वर्चस्व बना रखा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बेनीपुर में परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल-स्मार्ट वॉच पर पाबंदी, जान लें ये सख्त नियम
शिक्षा पदाधिकारी श्री ठाकुर ने विद्यालय की समस्या से रू-ब-रू होकर, अति शीघ्र समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल बंधौली एवम गर्री के मुखिया और जिला परिषद से आग्रह किया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अधूरे विद्यालय भवन को ठीक करवाएं। साथ ही, अगले वित्तीय वर्ष तक भवन निर्माण मद की राशि आवंटित करवाने का आश्वान भी दिया।

- Advertisement -

साथ ही, दोनों शिक्षकों की आपसी कलह पर उन्हें फटकार लगाई। छात्र और शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध कराया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, गर्री एवम देउरा बन्धौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और जिला परिषद प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...

Vi का 479 रुपये वाला धमाकेदार Prepaid Plan: जानें सभी फायदे

Prepaid Plan: क्या आप भी महंगे होते रीचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें