spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में कमला बलान के तटबंधों पर बसे कई गांव घिरे पानी से, प्रखंड और जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग, स्कूल में पानी घुसने से पढ़ाई ठप

spot_img
- Advertisement -

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज।  कमला बलान नदी में दूसरी बार आई बाढ़ से घनश्यामपुर प्रखंड के कई गांव पानी से घिर गया।

नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसे बाऊर, नवटोलिया, कनकी मुसहरी आदि गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब जाने से इन गांव का प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। कमला पश्चिमी तटबंध से बाऊर गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर लगभग 4 से 5 फीट पानी बहने की सूचना है।

- Advertisement -

मध्य विद्यालय रसियारी तथा मध्य विद्यालय नवटोलिया में बाढ़ का पानी घुस जाने से इन स्कूलों पठन-पाठन कार्य ठप हो गया है। नदी का जलस्तर झंझारपुर में खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बहने की सूचना प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
इधर, खेतों में लगे खरीफ तथा मौसमी सब्जियों की खेती बर्बाद हो जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो गया है। साथ ही इन गांव में पशु चारा का संकट उत्पन्न हो गया है। एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए लोग निजी नाव का उपयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से तटबंध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस संबंध में पूछने पर सीओ सतीश कुमार ने 13 सरकारी नाव के परिचालन की जानकारी दी है। जबकि विभागीय जेई अश्विनी कुमार ठाकुर ने तटबंध पूरी तरह सुरक्षित होना बताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण, बीमा, भारतीय संस्कृति, नौसेना और नालंदा विश्वविद्यालय पर खास चर्चा हुई, जिसे पटना में बि#PMMannKiBaat,#BiharBJP,#NarendraModi

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning