back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के जाले में चुनाव अव्यवस्था — रतनपुर में सिर्फ 60.1% मतदान, ग्रामीणों ने कहा- ‘मतदाता सूची में गड़बड़ी से घटी वोटिंग’; क्षेत्रवार सूची बनाने की मांग

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले | मतदाता सूची की अव्यवस्था से घटा मतदान प्रतिशत, रतनपुर में सिर्फ 60.1% लोगों ने किया मतदान…रतनपुर मतदान केन्द्र पर 1080 मतदाता, मात्र 650 ने किया मतदान…देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार जाले प्रखंड के रतनपुर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 242 पर इस बार कुल 1080 मतदाता पंजीकृत थे।

- Advertisement - Advertisement

इनमें 492 महिला और 588 पुरुष मतदाता शामिल थे। हालांकि 06 नवंबर को हुए मतदान में मात्र 650 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि 60.1 प्रतिशत मतदान के बराबर है।

- Advertisement - Advertisement

इसमें 334 महिलाएं और 316 पुरुष शामिल रहे।

- Advertisement -

मतदाता सूची की अव्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बेतरतीब ढंग से शामिल किए गए हैं।
इस वजह से कई मतदाता अपने मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाए

कई लोग अपने नाम की तलाश में दूसरे मतदान केन्द्रों पर गए, परंतु सूची में नाम न मिलने से मतदान से वंचित रह गए।

शहरों में मजदूरी करने वाले मतदाताओं पर पड़ा असर

शहरों और दूसरे राज्यों में मजदूरी करने वाले अतिपिछड़े और अनुसूचित जाति के मतदाता गांव लौटने पर अपने पड़ोसी के मतदान केन्द्र पर जाकर नाम खोजते रहे।

नहीं मिलने पर उन्होंने मतदान का प्रयास भी नहीं किया। छठ पर्व के चलते भी 30 प्रतिशत युवा मतदाता मतदान से वंचित रह गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा नगर निगम का अतिक्रमण पर बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद समेट तीन पर गिरी गाज

“सूची में छिटपुट नाम जोड़ने से पहचान मुश्किल”

ग्रामीण अरुण कुमार ठाकुर उर्फ अरुण बाबाजी ने बताया कि

“एक मतदान केन्द्र पर एक ही क्षेत्र के मतदाताओं के नाम शामिल करने के बजाय छिटपुट नाम जोड़े गए हैं। इससे पहचान में कठिनाई होती है और खासकर शहरों में रहने वाले युवाओं के नाम पहचानना मुश्किल हो जाता है।”

उन्होंने बताया कि इस मतदाता सूची में

  • 5 मतदाता मृत पाए गए,

  • 3 विवाहित लड़कियों के नाम अब भी सूची में हैं,

  • 4 वृद्ध मतदाता स्वास्थ्य कारणों से मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच सके,

  • जबकि 3 मतदाता पुलिस व सेना में पदस्थ होने के कारण मतदान से वंचित रह गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Muzaffarpur NH 27 पर बड़ा हादसा: शादी के 15 दिन बाद ही सिंहवाड़ा के नवविवाहित दूल्हे पंकज की दर्दनाक मौत, पहली बार ससुराल जाने के लिए निकला, घर पहुंची लाश

सवारी की कमी से भी घटा मतदान प्रतिशत

दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और नेपाल में रहने वाले लगभग 15 प्रतिशत मतदाता सवारी की अनुपलब्धता के कारण मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्रवार नामों को एकसाथ रखा गया होता, तो मतदान का प्रतिशत और अधिक होता

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब रातों को पुलिस व्यवस्था की चुस्ती, मुस्तैदी पर जोर, पढ़िए कहां पहुंचे City SP Ashok Kumar

ग्रामीणों ने चुनाव आयोग से अपील की

ग्रामीण अरुण कुमार ठाकुर, निशांत कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने
चुनाव आयोग से मांग की है कि

“आगामी चुनावों में सभी पंचायतों की मतदाता सूची क्षेत्रवार (Area-wise) तैयार की जाए,
ताकि मतदाताओं को अपने केन्द्र तक पहुंचने और मतदान करने में सुविधा हो।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: महेशी पंचायत में जमीनी विवाद ने ली हिंसक शक्ल, युवक घायल

Bhagalpur News: धरती के इस टुकड़े पर सदियों से इंसानी रिश्तों की बलि चढ़ती...

लाल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ भव्य स्कूल शपथ ग्रहण समारोह: छात्रों ने ली निष्ठा की शपथ, नेतृत्व की कमान संभाली

जिम्मेदारी का ताज जब सिर पर सजता है, तो सिर्फ पद नहीं, एक विश्वास...

Jehanabad Didi Ki Rasoi: अमथुआ कन्या उच्च विद्यालय में दीदी की रसोई का आगाज, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Jehanabad Didi Ki Rasoi: अंधेरे को चीर कर सूरज की पहली किरण जब धरती...

Didi ki Rasoi: जहानाबाद के अमथुआ में ‘दीदी की रसोई’ का शानदार शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक आहार

Didi ki Rasoi: रसोईघर सिर्फ पेट भरने की जगह नहीं, यह सपनों को संवारने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें