back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga के Ghanshyampur में नगर पंचायत चुनाव 9 जून को, 7 जून को क्या होगा, पढ़िए किसानों को किसने पढ़ाया पाठ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। नगर पंचायत घनश्यामपुर में नौ जून को प्रस्तावित चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

- Advertisement -

नगर पंचायत में पहली बार हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। घनश्यामपुर की बीडीओ सीमा गुप्ता ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि मतदान सामग्री का वितरण 7 जून को प्लस टू स्तरीय जनता उच्च विद्यालय शिवनगर घाट में किया जाएगा।

- Advertisement -

वार्ड संख्या आठ के एक प्रत्याशी के निधन के कारण इस वार्ड में वार्ड पार्षद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मुख्य पार्षद तथा उपमुख पार्षद पद के लिए मतदान होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: चारा मशीन ने निगला 11वीं के छात्र का हाथ, डॉक्टरों को लेना पड़ा दिल दहलाने वाला फैसला

बीडीओ में बताया कि नगर पंचायत घनश्यामपुर के अंतर्गत पाली गांव में 9 तथा घनश्यामपुर में 5 वार्ड है। कुल बूथों की संख्या 22 बनाई गई है।

पाली गांव में 13 तथा घनश्यामपुर में 9 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 15121 है। इसमें पाली के 9497 तथा घनश्यामपुर में 5624 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।

नगर पंचायत घनश्यामपुर में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7889 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 7232 है। मुख्य पार्षद के एकल पद के लिए 12 प्रत्याशी तथा उपमुख पार्षद के एकल पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

13 वार्ड पार्षदों के पद के लिए चुनाव मैदान में कुल 64उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मतदान 9 जुलाई की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती दरभंगा बाजार समिति में 11 जून को होगी। सभी मतदान ईवीएम से होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के जलालुद्दीन का National Para Cycling Championship में जलवा, कांस्य पदक जीत रचा इतिहास!

यह पढ़िए किसानों ने क्या जाना

प्रखंड क्षेत्र के जैंतीपुर दाथ में प्रकृति ऑर्गेनिक फार्म फ्रेश की ओर से एक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें नवार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजनंदनी ने जिले के विभिन्न फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक मंडल के सदस्यों एवम किसानों के बीच वर्तमान परिवेश में पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा Railway Station का होगा कायाकल्प, प्लेटफॉर्मों के आधुनिकीकरण से सर्कुलेटिंग एरिया तक, पढ़िए सीधी निगरानी

उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपना मूल्यवान योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें