मई,21,2024
spot_img

Darbhanga में टोका कनेक्शन से घर रौशन करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग की ताबड़तोड़ रेड, हजारों जुर्माना

spot_img
spot_img
spot_img

हनुमाननगर, देशज टाइम्स। बिजली विभाग अवैध कनेक्शन से घर रौशन करने वालों के खिलाफ काफी सख्त है। इसी का परिणाम है कि स्थानीय कई जगहों पर विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों पर दबिश बना रहा है।

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के क्रम में रामपुरडीह गांव के राम सुदीश सिंह के पुत्र अमोद सिंह पर अवैध रुप से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर 25953 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, महनौली निवासी भुवनेश्वर सिंह के पुत्र अनिल सिंह एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। उन पर विभाग ने 27386 रुपए का जुर्माना लगाया। विभागीय कनीय अभियंता शशिभूषण कुमार पासवान ने दोनों के विरुद्ध विशनपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले में जीता लोकतंत्र...स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें