

लहेरियासराय, देशज टाइम्स। अधिवक्ता परिषद के दरभंगा विभाग की बैठक शनिवार प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई।
इसमें न्याय अतिथियों को नि:शुल्क न्याय दिलाने और न्याय केंद्र का विस्तार करने पर बल दिया गया। इसको लेकर अधिवक्ता परिषद प्रदेश के महामंत्री अमोद कुमार सिंह ने परिषद की अवधारणा से मौजूद वकीलों को अवगत कराया।
दरभंगा अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राम उदित झा ने सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक वकीलों को जोड़ने और न्याय केंद्रों का विस्तार करने पर बल दिया। युवा अधिवक्ता शिवशंकर झा ने अपने उदबोधन में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए परिषद के सदस्यगण गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे।
परिषद के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व स्पेशल पीपी अंजनी कुमार भगत ने परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान काल तक को रेखाकिंत किया। महिला अधिवक्ता अनिता आनंद और चंद्रा वर्मा ने भी कहा कि स्वाध्याय मंडल को क्रियाशील करके ही अधिवक्ताओं को परिषद से जोड़ा जा सकता है।
इस मौके पर मधुबनी से साकेत कुमार महतो, झंझारपुर से रामा कांत मिश्र, बेनीपुर से विनोद कुमार मिश्र, बिरौल से राज नारायण यादव, दरभंगा के अनिता आनंद, चंदा वर्मा, प्रतिभा कुमारी, राखी कुमारी, अमर नाथ झा, ब्रजमोहन प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, कुमार उत्तम, सुजीत कुमार चौधरी, रमेश पासवान, संतोष कुमार झा, चंदन कुमार, संजय झा, जितेंद्र कुमार मिश्र समेत दर्जनों वकील मौजूद थे।

