back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga में अहिल्या की नगरी कमतौल में वृक्ष, भूमि कटाव, जीवों की प्राण रक्षा, फल, औषधियों के संरक्षण, ऑक्सीजन को सहेजने पर जोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्र के ऐतिहासिक, पौराणिक एवम् धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान स्थित राम ऑतार गौतम संस्कृत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र प्रसाद ने रविवार को प्रधानाचार्य डॉ. विकाउ झा की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पौधरोपण कार्यक्रम महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया।

यह भी पढ़ें:  Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की 'मिठास'! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सह अर्थपाल डॉ. नवीन कुमार झा ने कहा कि पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन,अत्यंत महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -

डॉ. अभय शंकर ने कहा वृक्ष, भूमि के कटाव को भी रोकते हैं, जिससे मृदा अपरदन की होने की समस्या काफी कम हो जाती है। सहायक प्राध्यापिका डॉ. जय प्रभा ने वृक्षों को ही पर्यावरण में वर्षा होने का कारण बतलाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला

वहीं, डॉ. इंद्रेश कुमार ने वृक्षों की विशेषता बतलाते हुए कहा कि वृक्षों से ही स्वादिष्ट फल- फूल और जीवन प्रदान करने वाली औषधियां मिलती है, जिससे जीवों की प्राण रक्षा हो पाती है।

- Advertisement -

हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन प्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़ पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्त्व है, ये हमें जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देती है। उपस्थित महाविद्यालय कर्मी मगन ठाकुर सहित छात्र छात्राओं ने भी पौधरोपण कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga Crime News: सिंहवाड़ा SHO बसंत का ऑपरेशन... जब ठिकानों पर मनिकौली और पैगंबरपुर पहुंची विशेष टीम, तीन गिरफ्तार... पढ़िए आगे क्या!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का दर्द, बोले- ‘कोर्ट ना होता तो फांसी लगवा देते’

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का...

बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान का उदय – एक विस्तृत प्रोफाइल

Tarique Rahman: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव का माहौल गर्म है और सबकी निगाहें इस...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के...

Rupee vs Dollar: रुपये में 38 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार में गिरावट जारी

Rupee vs Dollar: भारतीय अर्थव्यवस्था में उठापटक के बीच, इस सप्ताह के चौथे कारोबारी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें