



कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। प्रमुख सभा भवन में हुई पंचायत समिति की बैठक में सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने को लेकर सदस्यों ने अपनी बातें रखीें। मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, स्कूल की चाहरदिवारी निर्माण, तालाब उड़ाही व जल जीव हरियाली से लेकर मनरेगा तक पर विमर्श और जानकारियों से (Encroached land will be freed in Kusheshwarsthan) अवगत कराया गया।
मौके पर कई फैसले किए गए। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह बीपीआरओ किरण मंडल गत बैठक में किए गए फैसले को पटल पर रखते हुए उसपर हुई कार्रवाई से सदन को अवगत कराया।
साथ ही पंचायत स्तरीय सभी विभाग के कर्मचारियों के छठ के बाद पंचायत भवन में रहकर काम करने को लेकर सदन को आश्वस्त किया।
बैठक की कार्यवाही शुरू होने पर बीपीआरओ ने ग्राम पंचायत व पंचायत समिति में टाईड व अनटाईड मद प्राप्त राशि से पंचायतों में तेज गति से विकास कार्य करने की अपील पंचायत प्रतिनिधियों से किया। षष्ठ वित्त के राशि अभी तक नहीं आने की जानकारी दी।
वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, मुखिया विमलचन्द्र खाँ, मुखिया बैद्यनाथ कुंवर व पंचायत समिति सदस्य नंद किशोर शर्मा ने बेरी चौक पर अतिक्रमण मुक्त कराये गये सरकारी जमीन को फिर से अतिक्रमण करने को लेकर सीओ से अतिक्रमण मुक्त कराने तथा सभी पंचायत के ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कराया।
राजस्व से जुड़े मामले पर जबाव देते सीओ शिवम श्रीवास्तव ने कहा सभी राजस्व कर्मचारी जहां पंचायत भवन है वहां पंचायत भवन व पंचायत भवन नहीं रहने वाले पंचायत में सर्वजनिक स्थान पर हरकर काम कर रहे हैं।
पंचायत में नहीं जाने की सुचना मिलने पर तत्क्षण जांच कर निलंबित करने की कारवाई की जायेगी।कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार ने बाढ़ का समय समाप्त होने पर अब मनरेगा की सभी योजना जो ग्राम सभा से पारित हो का कार्य किये जाने की जानकारी दी।
मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, स्कूल की चाहरदिवारी निर्माण, तालाब उड़ाही व जल जीवन से जुड़े कार्य होने की जानकारी दिया। मौके पर उप प्रमुख संतोष
कुमार यादव,एमओ आशीष कुमार, मनरेगा पीओ संदीप कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक संजीत कुमार चौधरी, सीडीपीओ सुनीता कुमारी , समिति सदस्य सुजीत कुमार राय,सतीश सिंह, उपेन्द्र पासवान, बीसीओ, पशुपालन पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

