

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्था में बुधवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इसके तहत कुशेश्वरस्थान से फुलतोड़ा मार्ग तक कई अतिक्रमित भूमि को खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। बताया जाता है कि निर्माण कंपनी को पुल निर्माण करने में कठिनाई हो रही थी।
जानकारी के अनुसार, अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले लोगों को तीन बार अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस दिया गया था। बावजूद, भूमि को खाली नहीं करने पर बुधवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।
जानकारी के अनुसार, मुख्य रूप से कोला उजुआ घाट पर नदी के पूर्वी भाग में अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। अतिक्रमण के कारण पुल निर्माण करने में हो रही बाधा के चलते अतिक्रमणकारियों को बार-बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन, अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं करता था।
जिन लोगों से अतिक्रमण हटाया गया उसमें अरूण सहनी,सुरेंद्र राय, बिजली सहनी शामिल हैें जिन्होंने भूमि अतिक्रमित कर रखा था। मौके पर अंचल कर्मचारी सोनू कुमार राम, अंचल अमीन अभिषेक कुमार, प्रभारी राजस्व अधिकारी अजय कुमार समेत महिला और पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।

