spot_img

दरभंगा के बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले पर हटेंगे अतिक्रमण, सीसीटीवी होंगे दुरूस्त

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स सिनियर रिपोर्टर। श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापड़ एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में न्यास समिति की बैठक की गई।

बैठक में एसडीओ श्री कापड़ ने सीओ अखलेश कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिवनगरी में श्रावणी मेले से पहले अस्थाई अतिक्रमणकरियों को अतिक्रमणमुक्त करें, जिससे श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की आवाजाही में परेशानी उत्पन्न न हो सके। इसके लिए आज से ही माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर तथा आस पास जगहों  की साफ सफाई , सुनिश्चित करें, वही मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को जांच कर तंदुरुस्त करें। साथ ही जो सीसीटीवी कैमरे काम नही कर रहा है, उसे हटा कर नए कैमरा हर हाल में बदले, ताकि असमाजिक तत्वों के लोगों पर चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। वहीं, मंदिर की लाइटिंग, तथा मंदिर प्रांगण सहित अवैध रूप रखे गए स्टोल नहीं लगाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक
उन्होंने बताया कि श्रावणी की पहली सोमवारी से दो दिन पूर्व से ही चिन्हित स्थानों पर बैरिकेटिंग के साथ दण्डाधिकारी  के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहने की बात कही। तथा श्रद्धालुओ के लिए जगह जगह पेयजल की सुविधा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में की जाने वाली फोटोग्राफर की आम डाक 16 जुलाई को अंचल कार्यालय में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  नल-जल की खुली पोल! दरभंगा SDO ने मारा छापा, करोड़ों खर्च पर भी पानी गायब
वही एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि सावन माह में लगने वाले भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना सहित अन्य थानों के महिला एवं पुरुष  पुलिस  पदाधिकारी की बड़े पैमाने पर तैनाती की जाएगी। मौके पर सीओ अखिलेश कुमार, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, न्यास समिति के सचिव विमल चंद्र खां, उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, सदस्य कृष्ण कांत हजारी, चंद्रवली यादव सहित न्यास के सभी कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath