spot_img

दरभंगा में ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE) में छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्रों में नामांकन की होड़

spot_img
- Advertisement -

गांव एवं शहर के बच्चों को बेसब्री से रहता है OTSE का इंतजार

दरभंगा, देशज टाइम्स। आईआईटी एवं मेडिकल में बेहतरीन रिजल्ट के लिए सुप्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर, सुदूर गांव से शहर तक के प्रतिभावान बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए लगातार नौ वर्षों से ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE) का आयोजन प्रतिवर्ष करती आ रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विगत नौ वर्षों से उत्तर बिहार में इस परीक्षा के माध्यम से सफल हुए सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने संस्थान से शिक्षा हासिल करके डाॅक्टर, इंजीनियर व वैज्ञानिक आदि बनकर मिथिलांचल हीं नहीं अपितु पुरे प्रदेश का नाम देश में गौरवान्वित किया है। इनमे से ज्यादातर बच्चे ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े हैं।

वहीं, से प्रारंभिक शिक्षा लिए थे। इसके बाद उन्हें ओमेगा का साथ मिला और यहीं रहकर सफलता हासिल की। संस्थान के सार्थक पहल का परिणाम है कि ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम (OTSE) विगत नौ वर्षों में एक मुकाम हासिल किया है।

वहीं संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की संस्थान की ओर से हर साल ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन करवाया जाता है। इसका मूल उद्देश्य दूर-दराज के गांव में जो काफी मेधावी छात्र-छात्राएं हैं। और, किसी कारण से आर्थिक कारण हो या सामाजिक कारण वैसे मूल रूप से आर्थिक कारण से शहर के पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं, जिससे राष्ट्र और समाज का बहुत बड़ा नुकसान होता है।

संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि हमलोगों का यही प्रयास है कि ऐसे मेधावी बच्चे जो दूरदराज के हो और किसी वजह से बेहतर शिक्षा से वंचित हों उनको स्कॉलरशिप की व्यवस्था हो जिससे वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके और अपने सपने को साकार कर सकें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बंपर 'जॉब कैम्प': 120 पदों पर सीधी भर्ती, जानें तारीख, योग्यता और सैलरी

 

 

इस परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को संस्थान के सभी प्रोग्राम जैसे – टारगेट कोर्स, फाउंडेशन कोर्स, प्री-फाउंडेशन कोर्स में सौ प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। वहीं OTSE में सफल हुए छात्रों को कई विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता रहा है।

इसमें-लैपटाॅप, पैड, साइकिल, बैग, वाॅच, स्पोर्ट्स आइटम्स के साथ-साथ अन्य पुरस्कार भी दिये जाते हैं। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि दूर दराज के गांव के बच्चों में काफी प्रतिभा हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शहर के आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था से दूर रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में करोड़ों की लूट में अंतरराज्यीय कनेक्शन, यूपी-एमपी से जुड़े अपराधियों के तार, किस रास्ते भागे... Darbhanga Police की साख उद्भेदन के करीब -करीब

हमारे संस्थान में ऐसे बच्चों को निखारने के लिए विगत नौ वर्षों से पहल कर रही है जिसमें सैकड़ों बच्चों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों अपना परचम लहरा रहे हैं। वहीं इस परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द हीं सेमिनार के माध्यम से दिया जायेगा। पुरस्कारों की घोषणा तथा करियर ओरिएंटेड गाइडलाइन सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। ओमेगा अपनी रिजल्ट एवं सार्थक पहल के माध्यम से लगातार अभिभावकों की भी पसंद बनती जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

बिहार मौसम: चिलचिलाती धूप और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों के लिए राहत...

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...