back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा में इंटर परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन 26 फरवरी से, 6 केंद्रों पर निषेधाज्ञा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। जिला दंडाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता ने आदेश पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा,2022 की व्यवहृत एवं बारकोडेड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 26 फरवरी से प्रारंभ होकर 08 मार्च तक (Evaluation of inter exam copy from February 26) अथवा आवश्यकतानुसार विस्तारित अवधि तक दरभंगा शहरी क्षेत्र के 06 मूल्यांकन केद्रों पर चलेंगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ये छह मूल्यांकन केंद्र हैं, +2 एम.एल एकेडमी, लहेरियासराय, मारवाड़ी कॉलेज, दरभंगा, महात्मा गाँधी कॉलेज, सुन्दरपुर, दरभंगा, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय, आर.बी. जालान कॉलेज, बेला, दरभंगा एवं राज उच्च विद्यालय, दरभंगा। इन मूल्यांकन केन्द्रों पर दो पाली यथा – प्रथम पाली 08:00 बजे पूर्वाह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 03:00 बजे अपराह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।

- Advertisement -

मूल्यांकन केन्द्रों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर उपरोक्त अवधि तक 200 गज की परिधि में मूल्यांकन कार्य में सलंग्न व्यक्तियों को छोड़कर सभी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित करने हेतु सदर अनुमंडल दंडाधिकारी, दरभंगा स्पर्श गुप्ता की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त मूल्यांकन केन्द्रों के आस-पास 200 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

इस आदेश के तहत 200 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा, अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गयी है।

इसके साथ ही वहां 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध कर दिया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश मूल्यांकन कार्य में नियुक्त सरकारी पदाधिकारी, आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारी पर तथा सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारियों, शांतिपूर्ण मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मियों पर तथा शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें