spot_img

दरभंगा में मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती को शानदार बनाने में जुटा विद्यापति सेवा संस्थान, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, आयोजन होगा शानदार, मिला भरोसा

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विद्यापति सेवा संस्थान नवंबर महीने में तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व की तैयारी में जुट गया है। यह पर्व आगामी नवंबर माह की 6,7 एवं 8 तारीख को आयोजित होगा।

- Advertisement -

तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह और अमेरिका में 22-23 दिसंबर को आयोजित हो रहे 20वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को लेकर विद्यापति सेवा संस्थान सक्रिय हो गया है।

- Advertisement -

संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री सी पी ठाकुर से पटना स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
दरभंगा में मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती को शानदार बनाने में जुटा विद्यापति सेवा संस्थान, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, आयोजन होगा शानदार, मिला भरोसाप्रतिनिधि मंडल में समारोह के कार्यकारी स्वागताध्यक्ष प्रजेश कुमार झा, अमेरिका में 20वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के आयोजन की सूत्रधार माला झा, संस्थान के कार्यालय सचिव सह मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. गणेश कांत झा शामिल थे। मंत्रियों से मुलाकात के दौरान स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गहन विमर्श किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा BDO पत्नी की मौत का राज खुलेगा! पुलिस अधिकारी प्रेमिका सीतामढ़ी से गिरफ्तार| Muzaffurpur -Darbhanga Police की कॉम्बो में हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री !

जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर अनेक अप्रकाशित धरोहर पांडुलिपियों के प्रकाशन के साथ ही आम पाठकों के पहुंच से बाहर हो रही धरोहर साहित्य दरभंगा में मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती को शानदार बनाने में जुटा विद्यापति सेवा संस्थान, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, आयोजन होगा शानदार, मिला भरोसा सामग्रियों के प्रकाशन सहित मिथिला पेंटिंग एवं मिथिला की धरोहर कलाकृतियों के प्रदर्शन पर आने वाले खर्च के वहन के लिए सरकारी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस अभूतपूर्व आयोजन को यादगार बनाने के लिए नेताओं ने हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 30 हजार एकड़ में गन्ना खेती से बदलेगी किस्मत, तुरंत करें ये काम

मुलाकात के दौरान कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा ने जानकारी दी कि दिसंबर महीने की 22 व 23 तारीख को अमेरिका में आयोजित होने वाले 20वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के लिए सरकार की ओर से सांस्कृतिक यात्रा का प्रस्ताव उन्होंने केंद्र सरकार के पास भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में SDO शशांक राज बड़ा एक्शन: बिना डॉक्टर चल रहे NICU-पैथोलॉजी क्लिनिक होगा सील, अस्पताल पर भी गिरेगी गाज!

इसका सकारात्मक नतीजा आने का उन्हें पूरा भरोसा है। प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्रालय के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के समक्ष भी मिथिला से अमेरिका की सांस्कृतिक यात्रा की स्वीकृति का प्रस्ताव रखने का अनुरोध किया। दरभंगा में मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती को शानदार बनाने में जुटा विद्यापति सेवा संस्थान, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, आयोजन होगा शानदार, मिला भरोसाइस पर उन्होंने परिषद के समक्ष रखे जाने वाले प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे से मुलाकात कर इस बावत आगे की कार्यवाही करने का प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया।

वहीं, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर एवं श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने भी अपने-अपने स्तर से संस्थान के प्रस्तावित प्रस्ताव को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छात्रों के लिए खुशखबरी! दरभंगा के इन 8 डिग्री कॉलेजों में अब जल्द शुरू होगी पढ़ाई

Darbhanga Degree Colleges: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के 8 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। समय पर सभी सुविधाएं पूरी करने का आदेश दिया गय#DarbhangaNews,#BiharEducation,#DegreeColleges

पटना में गंदगी का पहाड़ साफ! 100 टन कचरा हटाकर नगर निगम ने बीमारियों से दिलाई मुक्ति

Patna Cleanliness Drive: पटना नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर 100 टन से अधिक कचरा हटाया। निजी प्लॉटों से गंदगी साफ कर बीमारियों के खतरे को कम किया गया। मानसून से पहले यह एक महत्वपूर्ण कद#PatnaCleanlinessDrive,#PMC,#BiharNews

श्रावणी मेले में बस 22 दिन! सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए हो रहे ये बड़े इंतजाम, जानकर खुश हो जाएंगे

Bihar Shravani Mela: बिहार के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। मात्र 22 दिन शेष रहते, जिला प्रशासन कांवड़ियों के लिए हर सुविधा स#BiharShravaniMela,#SultanganjNews,#KawariyaYatra

भागलपुर की जमीन में दबे थे करोड़ों साल पुराने राज! बिहार के इतिहास को बदल देंगे ये दो जीवाश्म

Bihar Fossil: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले करोड़ों साल पुराने दो वृक्ष जीवाश्म अब लखनऊ की प्रतिष्ठित बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे#BiharNews,#BhagalpurFossil,#Paleontology