back to top
22 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News: बेनीपुर में हो उत्पाद न्यायालय, कोर्ट क्षेत्र में विस्तार की पहल

spot_img
spot_img
spot_img

सतीश झा। बेनीपुर बार ऐशोसियन के पूर्व महासचिव सुशील चौधरी ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के क्षेत्र विस्तार करने एवं बेनीपुर में उत्पाद न्यायालय संचालित करने की मांग की है।

दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि दो प्रखंड के बेनीपुर व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडल कार्यालय होने के कारण बेनीपुर व्यवहार न्यायालय की स्तित्व पर ही खतरा मडराने लगा है।इसलिए उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि बेनीपुर पुलिस अनुमंडल अधीन

आने वाले मनीगाछी, बहेड़ी, सकतपुर सहित घनश्यामपुर थाना क्षेत्र को बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में जोड़ दिया जाएं। ताकि उक्त प्रखंड के लोगों को लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

साथ ही, बेनीपुर व्यवहार न्यायालय की अस्तित्व की रक्षा हो सके। साथ ही उन्होंने कहा है कि बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल को मिलाकर बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में उत्पाद न्यायालय की स्थापना किया जाय ताकि बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के लोगों को उत्पाद विभाग से संबंधित मामलों को लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -