
बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! बड़ी राहत! यात्रियों की मांग पर रेलवे ने बढ़ा दिया इन खास ट्रेनों का परिचालन। दरभंगा-मुजफ्फरपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी। रेलवे ने बढ़ाई इन 6 स्पेशल ट्रेनों की अवधि!@समस्तीपुर-दरभंगा, देशज टाइम्स।
3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी,देखें पूरी डिटेल
दिसंबर तक चलेगी मैसूर-दरभंगा और मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल – रेलवे ने किया ऐलान। जानिए किस दिन और कहां से मिलेगी सुविधा। अब दिसंबर तक चलेंगी दरभंगा-मैसूर और मुजफ्फरपुर-वास्को स्पेशल ट्रेनें। अब दिसंबर तक मिलेगी 6 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा,दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें अब 25 दिसंबर तक जानिए पूरा रूट – देखें पूरा शेड्यूल@समस्तीपुर-दरभंगा, देशज टाइम्स।
समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से
समस्तीपुर, दरभंगा- देशज टाइम्स। रेलवे ने त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह फैसला यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से चलने वाली 03 जोड़ी ट्रेनों की सर्विस अवधि (Service Period) को विस्तार दिया है। विस्तार के बाद यात्री अब दिसंबर 2025 तक इन ट्रेनों से सफर कर सकेंगे।
दरभंगा से मैसूर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
दरभंगा और दक्षिण भारत (South India) के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दरभंगा से मैसूर (Mysuru) और मैसूर से दरभंगा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है।
गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल यह ट्रेन मैसूर से 2 सितंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक हर मंगलवार को चलेगी।गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल यह ट्रेन दरभंगा से 6 सितंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक हर शनिवार को चलाई जाएगी।
इस विस्तार से मिथिला क्षेत्र के यात्रियों को सीधे कर्नाटक (Karnataka) की यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल ट्रेन का विस्तार
उत्तर बिहार और कर्नाटक को जोड़ने वाली यह ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। रेलवे ने इसके संचालन को भी दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल यह ट्रेन हुब्बल्लि से 1 सितंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 4 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक हर गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन उत्तर भारत से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएगी।
वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल भी चलेगी दिसंबर तक
गोवा (Goa) से बिहार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। वास्को द गामा से चलने वाली ट्रेन की सेवा भी दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
गाड़ी संख्या 07311 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल यह ट्रेन वास्को द गामा से 8 सितंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 07312 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा स्पेशल यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 11 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक हर गुरुवार को चलाई जाएगी।
यात्रियों को होगी बड़ी सुविधा
रेलवे का कहना है कि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। खासकर छठ पूजा, दीवाली और क्रिसमस के समय उत्तर भारत से दक्षिण भारत और गोवा जाने वालों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ने से यात्रियों को टिकट की उपलब्धता और यात्रा में सुविधा मिलेगी।



