back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में चर्चित रेवढ़ा महावीरी झंडा महोत्सव में आस्था, नृत्य-संगीत के बीच हथियारों के करतब ने मनमोहा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। जिला का चर्चित रेवढ़ा महावीरी झंडा महोत्सव शनिवार को भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

भीषण शीतलहर ठंड भी धार्मिक आस्था के सामने भारी दिखा। चारों दिशाओं से श्रद्धालुओं का जन समूह महोत्सव स्थल पर पहुंचकर गगनचुंबी महावीरी झंडा के सभी 41 तल्ला में विराजे विभिन्न देवी देवताओं की पूजा-अर्चना पंक्तिबद्ध होकर करते दिखे।

इस मौके पर महावीरी झंडा महोत्सव स्थल समेत सभी संवेदन शील स्थलो पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। झंडा महोत्सव के आसपास के घरों के छत से सशस्त्र सुरक्षा बल द्वारा कड़ी चौकसी के साथ निगरानी की जा रही थी। महोत्सव स्थल पर बने नियंत्रण कक्ष से जिला नियंत्रण कक्ष को पल  पल की जानकारी लिया जा रहा था।

- Advertisement -
रेवढ़ा गांव के महोत्सव स्थल पर 101 फिट का विशाल गगनचुंबी महावीरी झंडा को दर्शनार्थी दूर से दंड प्रणाम करते महोत्सव स्थल पर आते दिखे।

स्वमसेवक एवम पुलिस वल श्रद्धालु को भीड़ को पक्तिबद्ध कराते  हुए झंडा के निचले तल्ले पर विराजे बजरंगबली एवम भगवान श्रीराम दरबार का पूजा अर्चना कराते दिखे।

यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व
मौके पर एक दर्जन से अधिक गांवो से पहुंचे महावीरी झंडा झरनी मंडली में जाले लतराहा राढी कछुआ चकौती हाड़ीनगर रेवढ़ा नानपुर भेटुवा रायपुर बोखरा खरका वसंत आदि गांवों के अखारा की ओर से बांस के बने विशेष प्रकार के वाद्ययंत्र के धुन पर बजरंगबली के जीवन गाथाओं को गीतो के धुन पर गीत गाकर, गोल वृत्ताकार नृत्य कर रहे थे। इनके काव्यगित गायन के साथ गोल वृताकार में किए जा रहे नृत्य बड़ा ही मनोहारी दृश्य उपस्थित कर रहा था।
वही, दर्जनाधिक अखाड़ा के लोग परंपरागत हथियारों, लाठी, भाला, गड़ासा, तलवार, बेला, योगचाप आदि का करतब दिखाते दिखे। इस मौके पर पांच एकड़ क्षेत्र में मेला आयोजित किया गया था। इसमें तरह-तरह के झूला समेत डिजनिलेंड के सभी सामग्रियों का लुफ्त युवा बच्चे लेते दिखे। जगह जगह मिठाइयां और कचड़ी मूढ़ी जलेबी समेत श्रृंगार प्रसाधन एवम अन्य सामग्रियों की दुकानें लगी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी
इस मौके पर आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर दंगा रोधक दल के साथ दंगा नियंत्रण वाहन वज्र वाहन व अग्निशामक वाहनों को स्थानीय शब्जीचौक के निकट  तैनात किया गया था। मौके पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय, बीडीओ दीनबंधु दिवाकर सीओ राकेश कुमार मेला क्षेत्र में घूम घूम कर विधि व्यवस्था के जायजा लेते देखे गए।
रेवढ़ा के मुखिया डॉ. शफीउल्लाह चमन, पुलिस निरीक्षक कमतौल योगेंद्र रविदास, बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, सीओ राकेश कुमार, सशस्त्र पुलिस बल महोत्सव स्थल सहित रेवढ़ा गांव के चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें