spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Police | दरभंगा का गिरफ्तार फर्जी दरोगा…असली या नकली… ये असल में पुलिस था या है कि सही में फर्जी, बिल्कुल नकली…जद में सवाल…सामने नियुक्ति पत्र का जंजाल

फर्जीवाड़े की यह खबर बड़ी है। बिल्कुल उलझी हुई। बड़ी कार्रवाई होगी। कई नाम और खुलेंगे क्या? या, यह गलती से मिस्टेक के चक्कर में, कहीं पुलिस के लिए गिरफ्तारी उलट ना पड़ जाए। कई सवाल हैं। मगर, जवाब एक ही के पास है, नाम है,SSP Jagunath Reddy...न्याय यही से मिलेगा, और मिलकर रहेगा। मामला, साफ होगा, आखिर वह गिरफ्तार, अशोक कुमार साह की तैनाती सिमरी थाना में अवर निरीक्षक के रूप में फर्जी तरीके से हुई थी या अशोक सही में पुलिसकर्मी हैं...अगर हैं, तो सवाल यही, गिरफ्तारी के समय ही उन्हें यह बात रखनी चाहिए थी, लेकिन अब उनके भाई सामने आएं हैं नियुक्ति पत्र समेत अन्य कागजात और तस्वीरों के साथ...ऐसे में, जांच तो बनती ही है...जो हो रही...Sadar SDPO Amit Kumar जांच कर रहे हैं...जरूर ,SSP Jagunath Reddy पूरे मामले का पटाक्षेप करेंगे...दूध का दूध और पानी का इम्तिहान...होगा...पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Police | दरभंगा में फर्जी दरोगा की गिरफ्तारी के अगले ही दिन, कई सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि वास्तव में वह फर्जी पुलिस था या असली पुलिस। …ये असल में पुलिस था या है कि नकली…जद में यही सवाल अब नासूर बनेंगे अगर सामने आया नियुक्ति पत्र पुलिस के लिए जी का जंजाल ना साबित हो जाए। वैसे, नकली दरोगा की गिरफ्तारी के बाद से ही दरभंगा पुलिस महकमा की नजर कई अन्य पुलिसकर्मियों पर जा टिकी थी। कारण, कई हैं। संदेह कई हैं। आशंका कईं हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Police | एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी पहले की कह चुके, जांच तो पहले से चल रही, ऐसे में,

खुद, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा, जब यातायात पुलिसिंग को बेहतर किया गया तो उसी पंद्रह दिनों के दौरान इस नकली-फर्जी दरोगा की गिरफ्तारी हुई। पूरे मामले की जांच चल रही है। अन्य किसी पुलिस पदाधिकारी या सिपाही की संलिप्तता इसमें हैं या नहीं। इसकी जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ अमित कुमार को दिया गया है। ऐसे में, अब…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Darbhanga Police | दरभंगा पुलिस, फर्जी दरोगा को पकड़कर क्या फंस गईं।

दरभंगा पुलिस, फर्जी दरोगा को पकड़कर क्या फंस गईं। सवाल यही है जो तथाकथित फर्जी दरोगा के परिजन खासकर उसके भाई पूछ रहे हैं जो पुलिस की कामयाबी और नाकामी के बीच एक लकीर बनकर सामने हैं जहां नियुक्ति संबंधी कागजात दिखाकर पुलिसिया सिस्टम पर आरोपी दारोगा के भाई ने बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।

Darbhanga News | Darbhanga Police | पोस्टिंग समेत सुरक्षा ड्यूटी में तैनाती का विभागीय पत्र सामने लाकर…

पुलिस विभाग पोस्टिंग समेत सुरक्षा ड्यूटी में तैनाती का विभागीय पत्र सामने लाकर दरभंगा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए फर्जी दरोगा अशोक कुमार साह के भाई ने बड़ी बहस छेड़ दी है। कौन सही, कौन गलत। मामला जांच के जद में पूरी तरह उलझ गया है जहां गिरफ्तारी मामले में आरोपी के भाई ने उसकी नियुक्ति से संबंधित कागजात प्रस्तुत कर पुलिसिया सिस्टम पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

Darbhanga News | Darbhanga Police | सिमरी थाना में अवर निरीक्षक के रूप में तैनाती क्या कहता है…

गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आकर नियुक्ति से संबंधित और ड्यूटी के दौरान थाना सहित दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनाती के लिए पोस्टिंग से सम्बंधित कागजात प्रस्तुत किए हैं। इतना ही नहीं, आरोपी के भाई ने जो पोस्टिंग के कागजात दिखाए हैं, उसमे आरोपी दारोगा अशोक कुमार साह की तैनाती सिमरी थाना में अवर निरीक्षक के रूप में कई गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Darbhanga Police | केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आने के दौरान दिल्ली मोड़ के पास तैनाती…

इतना ही नही अभी हाल 11 फरवरी को फिलहाल दरभंगा आये केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आने के लिए जो यातायात व्यवस्था की गई थी, उसमें आरोपी की ड्यूटी दिल्ली मोड़ के पास तैनाती की गई थी।

Darbhanga News | Darbhanga Police | वैसे, एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने सबकुछ सिरे से कर दिया कागजात खारिज

उसने पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी करते हुए फ़ोटो भी प्रस्तुत किया है। हालांकि दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने ने सभी कागजातों को फर्जी बताया है।

Darbhanga News | Darbhanga Police | ये सबूत, खंगालें जाएंगें, तय होंगे कौन सही,

हालांकि पूरा मामला जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन जो बातें मुकेश ने अपने भाई के बचाव में रखा उसमे कई बातें बहुत अहम है। मुकेश ने वह पत्र दिखाया जिसमें उसके भाई अशोक कुमार साह को न सिर्फ थाने में डयूटी बांटी गई थी, बल्कि दुर्गापूजा से लेकर सरस्वती पूजा के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था।

Darbhanga News | Darbhanga Police | ये सबूत,अगर गलत हुआ तो…सही हुआ तो…

ऐसे में, सवाल यही है। अगर वह फर्जी निकला तो इसका भाई में कार्रवाई की जद में आएगा। यह भी जांच में आएगा कि आखिर वह नियुक्ति पत्र कहां से आया। ड्यूटी चार्ट कहां से बना। और, नहीं अगर वह सही निकला तो…वैसे…

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Darbhanga Police | कई ऐसी तस्वीर भी…क्या तस्वीर भी झूठ बोलती है, जांच तो होगी

इसके अलावे मुकेश ने कई ऐसी तस्वीर भी दिखाई जिसमे उसका भाई पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने कई पुलिस वालों से साथ ग्रुप तस्वीर भी ऑन ड्यूटी लिया गया है।

Darbhanga News | Darbhanga Police | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा, नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर…

इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि आरोपी अशोक कुमार साह नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर यातायात व्यवस्था में लगा था और आम लोगो से अवैध उगाही भी करता था। उसने फ़र्ज़ी पदस्थापना पत्र बना कर वह पुलिसवालो की आंख में धूल झोंक अपना उल्लू सीधा कर रहा था।

Darbhanga News | Darbhanga Police | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा, फ़र्ज़ी आई कार्ड भी बनवाया…तस्वीर भी है,जांच गहन होगी, दोषी बख्शें नहीं जाएंगें…

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहाउसने फ़र्ज़ी आई कार्ड भी बनवा रखा था। कुछ पुलिस वालों के साथ ग्रुप फ़ोटो भी सामने आए हैं। ऐसे में, उन सभी बिंदुओं पर भी जांच जारी है। यह जांच का विषय है कि बांकी पुलिस वाले फ़र्ज़ी दरोगा के झांसे में किस प्रकार आए या फिर कुछ और पुलिस वालों की भी इसमे मिलीभगत है। सभी की जांच के बाद सत्य सामने आएगा। इस कार्य जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses