spot_img

Darbhanga के जाले में यशोदानंद पांडेय ने विदाई के मौके पर कहा, आपका लगाव याद रहेगा, नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कहा, जाले से ही सीखा, जाले को ही बनाएंगें अपराध मुक्त

spot_img
- Advertisement -

जाले देशज टाइम्स। निःवर्तमान थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय का स्थानांतरण होने पर थाना के कर्मियो क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ता समेत गणमान्य लोगों ने मंगलवार को विदाई समारोह सह स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें (Farewell to Yashodandand Pandey, welcome to police station incharge Priyanka Kumari) विदाई दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान थानाध्यक्ष श्री पांडेय को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग चादर माला देकर विदाई दी गई वही नव पद स्थापित थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को शाल माला देकर उनका स्वागत किया गया।

- Advertisement -

समारोह को अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि श्री पांडेय बड़े ही सुझबुझ से विधि व्यवस्था बनाने एवम प्रशासनिक क्षमता के साथ किसी भी जटिल समस्या का समाधान चुटकी बजते करते थे। थाना स्तरीय परामर्श सभा में भूमि संबंधित कई मामले को उन्होंने समाधान किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में इनका कोई सानी नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में टेम्पो-हाईवा की भिड़ंत में Madhubani के एक व्यक्ति की मौत, दूसरा जख्मी

वही निधि व्यवस्था संधारण में विशेष कार्य करने शराब माफियाओं पर कसी गइ नकेल आदि पर वक्ताओं ने चर्चा की। वहीं अपने विदाई पर निः वर्तमान थानाध्यक्ष यशोदा नंदन पांडेय ने अपने संबोधन में भाव बृहल होते हुए कहा कि जितना अपनापन प्रेम यहां के लोगों ने हमें दिया, उसके सदैव ऋणी रहेंगे।

विधि व्यवस्था बनाए रखने में दोनों समुदायों से लोगों ने हमारा साथ दिया। हम समझ ही नहीं कि हमरा पौने तीन वर्ष का कार्यकाल कैसे कट गया। स्थानांतरण एक प्रक्रिया है लोगों को शाश्वत। जिन में भी आना-जाना लगा रहता है।

यह सरकारी एक प्रक्रिया है जिसके तहत में जा रहा हूं, माता जलेश्वरी की कृपा से हमारा पदोन्नति हुआ है,पदोन्नति के बाद मुझे जाना भी पड़ेगा। नव पद स्थापित थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जाले के लिए कोई नई नहीं हूं। हमने यही से अपना पहला प्रशिक्षण प्राप्त किया, पुलिसिंग क्या होता है हम यहां से सीख चुकी हूं।

यहां 7 महीनें तक रही हूं। मेरी प्राथमिकता होगी समाज में आपसी समरसता बनी रहे, अपराध अपराधियों पर कोई समझौता नहीं, विधि व्यवस्था पर विशेष निगाह के साथ शराब माफियाओं को चेतावनी लहजे में कहीं कि अपना कारोबार समेट लें। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि के साथ साथ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता की भीड़ दिखी। विदाई समारोह का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता भूषण आजाद ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...