back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga के केवटी में किसानों ने जाना, क्या है उनके लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं

spot_img
spot_img
spot_img

केवटी, देशज टाइम्स। रबी किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड की अलग-अलग दो पंचायत क्रमशः लालगंज और लदारी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन (Farmers in Kevti know what are the ambitious plans) किया गया।

कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के हित में कृषि विभाग की ओर से संचालित होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी

दिया। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इसके तहत सब्जी और श्रीविधि से अन्य फसलों की खेती करने के लिए भी विशेषज्ञों ने किसानों को उत्प्रेरित किया।

कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि धान की कटनी के बाद किसान पुआल को खेत में नहीं जलाए, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें। वहीं गेहूं की बुआई ,खाद के प्रयोग, सिंचाई, खर पतवार नाशक के उपयोग सहित मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

विशेषज्ञों की टीम में कृषि समन्वयक संजय कुमार,अनुप्रिया, धनंजय ,आशुतोष कुमार झा व कृष्ण कान्त झा आदि के अलावा सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. रशीदुल हक आदि शामिल थे। चौपाल में संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में भस्म हो गए जीवन-यापन के जुगाड़, किशुन और गोपी के लिए आग छोड़ गईभारी नुकसान
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें