spot_img

Darbhanga News| Benipur Big Story | कह रहे लाखों हलधर, सरकार…इस व्यवस्था में फंसा हूं मैं!

आखिर, बेनीपुर के लाखों किसान कहां जाएं। क्या करें। उनके पास निदान का कहीं कोई समाधान नहीं है। पैर रगड़ते, जूते घिसटते, बिचौलियों के आगे हाथ पसारे,बेबस, लाचार किसानों की सरकार सुन नहीं रही। सरकार का भू-राजस्व विभाग कहां है? क्या सोच रहा? जहां, बेनीपुर अंचल कार्यालय की समस्या का समाधान उसके पास नहीं है। भूमि के फसाद में फंसते किसान...जान गंवाएं। हाशिए पर खड़ा रहे। सिस्टम को कोई मतलब ही नहीं। व्यवस्था सुधारेगा कौन?अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार कहते हैं, सरकार से कह दिया है। विभाग को लिख कर दे दिया है। अब,जो संसाधन मेरे पास है। उसी में व्यवस्था देख रहे हैं। बात भी सही है। जहां, भवन जर्जर खड़ा अब-तब-लड़खड़ाने की नौबत में हो। कर्मी हो नहीं। सिस्टम तो रेंगेगा ही। चलेगा थोड़े ना...? 

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur Big Story | कह रहे हलधर, सरकार…इस व्यवस्था में फंसा हूं मैं! जहां, बेनीपुर अंचल क्षेत्र के लाखों किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान के लिए सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने में पूर्णतया विफल साबित हो रही है। कर्मी एवं राजस्व कर्मचारियों की कमी के साथ साथ उपस्कर एवं क्षतिग्रस्त भवन के कारण भू-अभिलेख भी सुरक्षित रख पाना भी मुश्किल हो रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur Big Story |कभी अंग्रेजी हुकूमत और राज दरभंगा का तहसील कार्यालय भवन

जानकारी के अनुसार, कभी अंग्रेजी हुकूमत और राज दरभंगा का तहसील कार्यालय भवन में सात दशक से अधिक समय से अंचल कार्यालय संचालित है। बेनीपुर अंचल कार्यालय के अधीन 22हल्का कार्यरत है। जिसके माध्यम से लगभग चार लाख की आबादी के कृषक एवं आम लोगों को भूमि संबंधी समस्याओं का निदान के साथ-साथ अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur Big Story| घोर कमी,इच्छा शक्ति ताक पर, पद के मुताबिक…पदाधिकारी नहीं

इसके लिए सरकार की ओर से हर हल्का में राजस्व कर्मचारी, प्रधान सहायक के साथ चार लिपिक, चार चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के साथ-साथ एक अंचल निरीक्षक एवं अंचलाधिकारी का पद सृजित है। लेकिन, वर्तमान समय में अंचलाधिकारी के अतिरिक्त एक प्रभारी नाजीर एवं चार चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के साथ मात्र नौ राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में बेरहमी: मजदूरी मांगी तो गैरेज मालिक को पीटा, हजारों कैश भी लूटे!

Darbhanga News| Benipur Big Story| भूमि संबंधी समस्याएं यूं मुंह खोले खड़ी हैं,ऐसे में विवाद तो होनी ही है

नतीजा यह, आमलोगों को सामान्य भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर दर्जनों दिन कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ते हैं। मजबूरी में भूमि विवाद की समस्या झेलनी पड़ती है। राजस्व कर्मचारी का हाल यह है कि एक एक कर्मी तीन तीन हल्का के प्रभार में चल रहे हैं। इसके कारण, उन्हें भी बिचौलिए के माध्यम से ही आम लोगों का काम निबटाना पड़ता है। जो, बिचौलिए आम अशिक्षित किसानों से भयादोहन और अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं।

Darbhanga News|Benipur Big Story| भवन का अधिकांश भाग ध्वस्त हो चुका है।

दाखिल खारिज,भूलगान निर्धारण एवं भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए वैसे तो सरकार की ओर ऑन लाइन सुविधा उपलब्ध है। लेकिन, किसानों का काम इन बिचौलिए मुंशी के रहमो-करम पर निर्भर है। दूसरी ओर, दशकों पुरानी जर्जर इस भवन के ऊपर वर्षों पूर्व आंधी-तूफान में गिरे विशाल वटवृक्ष के कारण भवन का अधिकांश भाग ध्वस्त हो चुका है।

Darbhanga News|Benipur Big Story| भू-राजस्व विभाग बेनीपुर अंचल कार्यालय की समस्या का समाधान करने में ही विफल

हालात यह हैं, किसानों के लिए अति उपयोगी अभिलेख नष्ट हो चुकी है। न्यायालय का चक्कर काट रहे लोगों के लिए पुराना खतियान, जमींदार की ओर से प्रस्तुत रिटर्न,तनवीर एवं फील्ड बुझारत जैसे अभिलेख का प्रतिलिपि प्राप्त करना दुर्लभ हो गया है। कुल मिलाकर किसानों की समस्या का निदान के लिए कृतसंकल्पित बिहार सरकार का भू राजस्व विभाग बेनीपुर अंचल कार्यालय की समस्या का समाधान करने में ही विफल साबित हो रही है।

Darbhanga News| Benipur Big Story| अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार बताते हैं,

इस संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार बताते हैं, भवन एवं कर्मियों की कमी के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। और, उपलब्ध संसाधनों के बदौलत आम लोगों बेहतर सुविधा उपलब्ध का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Scholarship News: छात्रों के लिए खुशखबरी! मैट्रिक पास को मिलेगी 20 से 75,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे पाएं Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 का...

बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अब#BiharScholarship,#BiharEducation,#StudentScheme

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth